1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 60,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro, रिलांयस डिजिटल दे रहा ऑफर

60,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro, रिलांयस डिजिटल दे रहा ऑफर

iPhone 17 Pro को 60,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका है। रिलायंस डिजिटल पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें एप्पल का यह फ्लैगशिप आईफोन काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

iPhone 17 Pro- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आईफोन 17 प्रो

iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होते ही एप्पल ने अपने आधिकारिक स्टोर से iPhone 17 Pro सीरीज को हटा दिया है। वहीं, कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत भी बढ़ा दी है। इसी बीच Reliance Digital ने खास ऑफर पेश किया है, जिसमें iPhone 17 Pro को 60,000 रुपये से कम कीमत में घर लाया जा सकता है।

iPhone 17 Pro पर ऑफर

रिलायंस डिजिटल ने अपने X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है। ऑफर के मुताबिक, iPhone 17 Pro का बेस 256GB वाला मॉडल 56,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस आईफोन को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर करीब 78,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro की खरीद पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर किया जा रहा है। इस तरह फोन की कीमत करीब 65,000 रुपये तक कम हो जाती है। साथ ही, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। कुल मिलाकर फोन की कीमत में 78,000 रुपये तक की कटौती हो जाती है।

iPhone 17 Pro के अलावा iPhone 17 Pro Max पर भी रिलायंस डिजिटल की तरफ से दमदार ऑफर दिया जा रहा है। इसे 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी खरीद पर भी 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट, 55,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह से iPhone 17 Pro Max को 71,990 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में घर ला सकते हैं।

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के फीचर्स

एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए ये दोनों फ्लैगशिप आईफोन A19 Pro 3nm चिपसेट के साथ आते हैं। इन दोनों आईफोन में सुपर रेटिना XDR OLED पैनल दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन 48MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी ने 11999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, iPhone 16 जैसा है बैक पैनल