1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की सेल हुई शुरू, जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की सेल हुई शुरू, जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 18, 2026 10:50 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 11:24 am IST

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की सेल आज यानी 18 सितंबर से भारत में शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई, नोएडा, बेंगलुरू और पुणे के एप्पल स्टोर के बाहर नए आईफोन के लिए लोगों की कतारें देखने को मिली।

iPhone 18 Pro Sale Starts- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो की भारत में सेल शुरू Image Source : PTI

Highlights

  • iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की सेल भारत में शुरू हो गई है।
  • इन दोनों नए आईफोन के लिए एप्पल स्टोर के बार लोगों की कतारें देखने को मिल रही है।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये दोनों आईफोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max आज यानी 18 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। एप्पल के फिजिकल स्टोर के अलावा ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, India iStore, VijaySales, Reliance Digital, Croma, Zepto, Swiggy Instamart, Big Basket जैसे प्लेटफॉर्म से भी आप नए लॉन्च हुए आईफोन खरीद सकते हैं। एप्पल की तरफ से नए आईफोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, कई रिटेलर्स से आप इसे और सस्ते में भी खरीद सकते हैं।

कितनी है कीमत?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार स्टोरेज वेरिएंट्स - 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में खरीदा जा सकता है। ये दोनों ही डिवाइसेज चार कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी कलर में खरीदा जा सकता है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 18 Pro की कीमत

256GB - 1,64,900 रुपये

512GB - 1,89,900 रुपये
1TB - 2,39,900 रुपये
2TB - 3,14,900 रुपये

iPhone 18 Pro Max की कीमत

256GB - 1,79,900 रुपये
512GB - 2,04,900 रुपये
1TB - 2,54,900 रुपये
2TB - 3,29,900 रुपये

Flipkart पर ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 18 Pro को 1,56,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक कार्ड पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, iPhone 18 Pro Max को फ्लिपकार्ट पर 1,71,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Amazon पर ऑफर

अमेजन पर iPhone 18 Pro का 512GB वाला वेरिएंट फिलहाल सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,89,900 रुपये है। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

India i Store

इंडिया आई स्टोर पर भी iPhone 18 Pro को 1,57,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस तरह से यह आईफोन 1,07,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Croma, Reliance Digital, Zepto, VijaySales आदि पर भी नए आईफोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यहां ये दोनों फोन क्रमशः 1,57,900 रुपये और 1,72,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, गेमिंग टैबलेट में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक