A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17e जल्द होगा लॉन्च, iPhone 16e के मुकाबले हो सकते हैं ये बड़े अपग्रेड्स

iPhone 17e जल्द होगा लॉन्च, iPhone 16e के मुकाबले हो सकते हैं ये बड़े अपग्रेड्स

iPhone 17e में iPhone 16e के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। एप्पल के इस अफोर्डेबल आईफोन के बारे में नई लीक सामने आई है, जिसमें फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है।

iPhone 17e, Apple- India TV Hindi
Image Source : APPLE INDIA आईफोन 17e जल्द होगा लॉन्च

iPhone 17e इसी महीने यानी फरवरी में लॉन्च होने की संभावना है। एप्पल का यह सस्ता आईफोन 18 फरवरी 2026 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। एप्पल ने पिछले साल भी iPhone 16e को 18 फरवरी 2025 को पेश किया था। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल का बजट आईफोन फरवरी में पेश किया जाएगा। इसके कई फीचर्स भी लीक हुए हैं। पिछले साल आए iPhone 16e के मुकाबले इसमें कई तरह के अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

होंगे ये अपग्रेड

iPhone 17e से जुड़ी लीक रिपोर्ट की मानें तो एप्पल के इस बजट आईफोन के डिजाइन में बदलाव नहीं होगा यानी इसका लुक और डिजाइन भी iPhone 16e की तरह ही होगा। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें डायनैमिक आईलैंड वाला डिजाइन दिया जाएगा। iPhone 16e में नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन के बैक में सिंगल कैमरा दिया जा सकता है।

iPhone 17e में कंपनी 6.1 इंच का डिस्प्ले दे सकती है, जिसमें डायनैमिक आईलैंड मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके चिपसेट में कंपनी अपग्रेड कर सकती है। एप्पल का यह आईफोन A19 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में और कोई अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। iPhone 17e के बैक में भी 48MP का कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया जाएगा। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

MagSafe का सपोर्ट

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुकाबिक, iPhone 17e में एप्पल एक फ्रेश चिपसेट यूज कर सकता है। इसके अलावा इसमें MagSafe चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। कंपनी इसमें इन-हाउस वायरलेस और सेलुलर चिसेट यूज कर सकती है। इस अपकमिंग बजट आईफोन की कीमत 599 डॉलर यानी लगभग 57,000 रुपये हो सकती है। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि iPhone 17e में डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा यह आईफोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा यानी पानी में गिरने पर खराब नहीं होगा। इसमें 18W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp की बादशाहत खत्म करने की तैयारी, X Chat में आ रहा जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर