1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp की बादशाहत खत्म करने की तैयारी, X Chat में आ रहा जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर, एलन मस्क ने किया कंफर्म

WhatsApp की बादशाहत खत्म करने की तैयारी, X Chat में आ रहा जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर, एलन मस्क ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 10, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 07:58 pm IST

एलन मस्क ने WhatsApp की बादशाहत को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। X Chat ऐप जल्द लॉन्च होने वाला है, जिसमें जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर्स मिल सकते हैं।

X Chat- India TV Hindi
एक्स चैट Image Source : INDIA TV

WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। Meta के इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप की बादशाहत को एलन मस्क चुनौती देने वाले हैं। मस्क अपने X Chat में कई नए सिक्योरिटी फीचर देने वाले हैं। X Chat को पिछले साल Android, iOS और वेब वर्जन के लिए लॉन्च किया गया है। यह मैसजिंग प्लेटफॉर्म X के साथ इंडिग्रेटेड है। मस्क इसका स्टैंडअलोन ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके लिए सिक्योरिटी टेस्टिंग चल रही है।

एलन मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि आने वाले कुछ महीनों में X Chat का जबरदस्त सिक्योरिटी टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद इसका ओपन सोर्स कोड जारी किया जाएगा। मस्क के पोस्ट से ये साफ है कि X Chat का स्टैंडअलोन ऐप लाया जाएगा, जो WhatsApp, Signal, Telegram जैसे अन्य इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तरह ही काम करेगा।

WhatsApp पर कई बार उठे सवाल

मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatApp के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर पर कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। हाल ही में अमेरिकी फेडरल कोर्ट में भी वॉट्सऐप के सिक्योरिटी फीचर को लेकर एक मुकदमा दायर किया गया है। मेटा पर किए गए मुकदमे में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप पर किए जाने वाले कन्वर्सेशन का एक्सेस Meta के पास रहता है। इस मुकदमे पर एलन मस्क भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

हालांकि, वॉट्सऐप और मेटा का कहना है कि उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यूजर्स के चैट्स पूरी तरह एनक्रिप्टेड रहते हैं यानी उन्हें केवल सेंडर और रिसीवर ही एक्सेस कर सकते हैं। एलन मस्क ने WhatsApp के साथ-साथ Signal के एनक्रिप्शन फीचर पर सवाल उठाए थे। मस्क का यह इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कैसा होगा आइए जानते हैं...

X Chat में क्या होगा खास?

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो X Chat में बिटक्वॉइन लेवल का एनक्रिप्शन फीचर (E2EE) मिलेगा। इसमें इंडिविजुअल के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन सुविधा मिलेगा, जिसमें यूजर्स के पास यह ऑप्शन रहेगा कि वो कन्वर्सेशन को गायब होने के लिए टाइमर सेट कर सके।

इसके अलावा इसका एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैटिंग की सुविधा देगा यानी आप X Chat से किसी दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ऑडियो या वीडियो कॉल की सुविधा ले सकेंगे। आपके पास बस यूजर का फोन नंबर होना चाहिए।

इसके अलावा X Chat में कई टाइप की फाइल शेयरिंग सुविधा मिलेगी, जिससे यूजर्स अपने डॉक्यूमेंट्स को आसानी से शेयर कर पाएंगे। इसे ऑल-इन-वन ऐप की तरह डेवलप किया जा रहा है, जो X के Everything प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें -  बड़े काम का है स्मार्टफोन का Power Button, इन सीक्रेट फीचर्स से कई लोग हैं अनजान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक