1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बड़े काम का है स्मार्टफोन का Power Button, इन सीक्रेट फीचर्स से कई लोग हैं अनजान

बड़े काम का है स्मार्टफोन का Power Button, इन सीक्रेट फीचर्स से कई लोग हैं अनजान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 07, 2026 06:55 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 06:55 pm IST

स्मार्टफोन के पावर बटन से आप कई काम कर सकते हैं। पावर बटन के जरिए आप अपने स्मार्टफोन के कई फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर, आपको पावर बटन के सीक्रेट फीचर का पता नहीं है तो हम आपको ये बताने जा रहे हैं।

Smartphone power button- India TV Hindi
स्मार्टफोन पावर बटन Image Source : UNSPLASH

क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन के पावर बटन का इस्तेमाल केवल ऑन या ऑफ करने के लिए नहीं होता है। इससे आप कई और भी काम कर सकते हैं। ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि स्मार्टफोन के पावर बटन में एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो आपके फोन यूज करने के तरीके को बदल सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्मार्टफोन के पावर बटन से क्या-क्या किया जा सकता है। आइए, जानते हैं...

एक टच में स्क्रीन शॉट

आप स्मार्टफोन के पावर बटन का इस्तेमाल स्क्रीन शॉट लेने के लिए कर सकते हैं। कई लोगों को इसके इस फंक्शन के बारे में पता नहीं होगा। इसके लिए आपको पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाकर रखना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर आप फोन पर कुछ देख रहे हैं या पढ़ रहे हैं और आपको उसका स्क्रीनशॉट लेना है तो फोन में कोई ऐप ओपन नहीं करना होगा। आप केवल वॉल्यूम और पावर बटन से इसे आसानी से ले सकते हैं।

कॉल डिस्कनेक्शन

स्मार्टफोन का पावर बटन एक टच में कॉल डिस्कनेक्ट करने के काम भी आता है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन के डायलर की सेटिंग्स में Press Power Button to Disconnect वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना पड़ता है। इस सेटिंग्स को ऑन करने के बाद आपको कॉल डिस्कनेक्ट करने के लिए केवल पावर बटन को दबाने की जरूरत होगी। आप बिना स्क्रीन को टच किए भी कॉल कट कर सकते हैं।

इमरजेंसी कॉल

आपके स्मार्टफोन का पावर बटन इमरजेंसी के समय काफी काम आता है। आप पावर बटन को दबाकर रखेंगे तो SOS कॉल करने का ऑप्शन मिलेगा। यह हर स्मार्टफोन में बाई डिफॉल्ट रहता है। 

वॉइस असिस्टेंट

कई ब्रांड के स्मार्टफोन में पावर बटन का इस्तेमाल वॉइस असिस्टेंट ऑन करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए भी आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर वॉइस असिस्टेंट वाला ऑप्शन चुनना होता है।

टॉर्च कंट्रोल

आप अपने स्मार्टफोन के पावर बटन का इस्तेमाल टॉर्च के फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। टॉर्च ऑन करने के बाद पावर बटन को दबाने से इसे आप ऑफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बुरी खबर! भारत में लॉन्च नहीं होगा 7400mAh बैटरी, 24GB रैम वाला धांसू फोन, नई लीक में बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक