1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बुरी खबर! भारत में लॉन्च नहीं होगा 7400mAh बैटरी, 24GB रैम वाला धांसू फोन, नई लीक में बड़ा खुलासा

बुरी खबर! भारत में लॉन्च नहीं होगा 7400mAh बैटरी, 24GB रैम वाला धांसू फोन, नई लीक में बड़ा खुलासा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 07, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 04:23 pm IST

iQOO 15 Ultra को भारत में लॉन्च नहीं किया जा सकता है। हाल में आई एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। आईकू का यह धांसू गेमिंग फोन 7400mAh बैटरी, 24GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

iQOO 15 Ultra- India TV Hindi
आईकू 15 अल्ट्रा Image Source : IQOO INDIA

iQOO 15 Ultra हाल ही में चीनी बाजार में पेश किया गया है। आईकू का यह प्रीमियम फोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo का सब ब्रांड अपना यह फोन भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी कुछ दिनों बाद iQOO 15R को भारत में लॉन्च करेगा, जो इस सीरीज का अफोर्डेबल फोन होगा। फोन में 7400mAh की दमदार बैटरी, 24GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में लॉन्च नहीं होगा फोन

भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने दावा किया है कि iQOO 15 Ultra को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, टिप्स्टर ने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया है कि कंपनी भारत में स फोन को क्यों लॉन्च नहीं करेगी। इसके बदले कंपनी कोई और प्रोडक्ट भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रांड इस फोन का रीब्रांडेड वर्जन भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

iQOO 15 Ultra के फीचर्स

आईकू का यह गेमिंग फोन 6.85 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2K है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 24GB रैम के दिया गया है। इसके अलावा फोन में 1TB तक की स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इसमें 7400mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। साथ ही, इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।

आईकू का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इसे चीन में CNY 5699 यानी लगभग 74,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

iQOO 15 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.85 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 24GB + 1TB
बैटरी 7400mAh, 100W, 40W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 16, Origin OS

यह भी पढ़ें - 20,000 रुपये सस्ता हो गया Samsung का फ्लैगशिप फोन, Flipkart पर चल रही वैलेंटाइन्स सेल, जानें ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक