1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20,000 रुपये सस्ता हो गया Samsung का फ्लैगशिप फोन, Flipkart पर चल रही वैलेंटाइन्स सेल, जानें ऑफर

20,000 रुपये सस्ता हो गया Samsung का फ्लैगशिप फोन, Flipkart पर चल रही वैलेंटाइन्स सेल, जानें ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 07, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 03:56 pm IST

फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स डे सेल में Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में भारी कटौती की गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24 FE, Price cut- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस24 FE की कीमत में भारी कटौती। Image Source : INDIA TV

Samsung Galaxy S24 FE को काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स सेल में सैमसंग का यह फोन सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग ने पिछले साल दिवाली के मौके पर इस फोन को लॉन्च किया था। फोन में दमदार कैमरा, 5000mAh की बैटरी और वाटरप्रूफ फीचर दिया गया है।

वैलेंटाइन्स डे ऑफर

सैमसंग ने इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट वैलेंटाइन्स डे सेल में यह फोन 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन की कीमत में 20,000 रुपये का बड़ा प्राइस कट किया गया है। यह फोन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके अलावा सैमसंग कै इस फ्लैगशिप फोन की खरीद पर 5% तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। कैशबैक के बाद यह फोन और 2,000 रुपये सस्ता हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के बड़े FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। सैमसंग के इस फोन में Exynos 2400e 5G प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

इस फोन में 4,700mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 10MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 256GB वाले वेरिएंट में बड़ा Price Cut, यहां मिलेगा सबसे सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक