A
Hindi News टेक न्यूज़ एप्पल क्यों बदल रहा लॉन्च स्ट्रेटेजी, कब आएंगे iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल आईफोन-जानें

एप्पल क्यों बदल रहा लॉन्च स्ट्रेटेजी, कब आएंगे iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल आईफोन-जानें

Mark Gurman के मुताबिक एप्पल ने अपने स्मार्टफोन रिलीज के लिए जिस तरह से शेड्यूल बनाया हुआ है, अब उसको कंपनी बदलने पर विचार कर रही है.

Apple Store- India TV Hindi Image Source : APPLE एप्पल स्टोर

Apple Phone Launch Event Strategy: एप्पल की आईफोन 18 सीरीज के सभी फोन शायद एक साथ ही लॉन्च नहीं होंगे, ऐसा पहले की रिपोर्ट में आपको बता चुके हैं। अब ब्लूमबर्ग के पत्रकार Mark Gurman ने फिर से एप्पल की आईफोन सीरीज के फोन लॉन्च पर जरूरी खबर दी है।  Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल के आईफोन 18 प्रो मॉडल्स अगले साल लॉन्च हो सकते हैं और जबकि बेस आईफोन 18 मॉडल शायद साल 2027 से पहले बाजार में नहीं आएगा। उम्मीद है कि यह टेक दिग्गज अगले कुछ सालों में पूरी तरह से नए हैंडसेट डिजाइन पेश करेगी, जिसमें उसका पहला फोल्डेबल फोन और एक पूरी तरह से नया हाई-एंड फोन शामिल होगा। बड़ी बात ये है कि एप्पल अपनी लॉन्च स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव ला रहा है और सालाना इवेंट की जगह अब साल में 2-3 या 4-5 फोन बाजार में लॉन्च किया करेगा। इसके पीछे की वजह भी Mark Gurman ने बताई है। 

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन मॉडल अगले साल सर्दियों में लॉन्च

Mark Gurman ने लेटेस्ट न्यूजलैटर में ये बताया है कि साल 2026 से आईफोन की लॉन्चिंग 2 हिस्सों में होने लगेगी और इसकी शुरुआत iPhone 18 सीरीज से होगी। एप्पल की नई फोन रिलीज स्ट्रेटेजी के तहत 2026 की सर्दियों में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स  और एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन सितंबर या अक्टूबर में आ सकते हैं। इसके बाद साल 2027 में आईफोन 18 के बाकी मॉडल आ सकते हैं जैसे कि नॉर्मल आईफोन 18, आईफोन 18ई और शायद आईफोन एयर भी लॉन्च हो सकते हैं। ये लॉन्चिंग 2027 की मार्च या अप्रैल में हो सकती है। 

सालाना इवेंट की जगह डिस्ट्रीब्यूट कर रही लॉन्चिंग प्रोसेस

इस तरह हर साल सितंबर या अक्टूबर में होने वाले सालाना इवेंट की जगह एप्पल अपने फोन लॉन्च के काम को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है जिससे इसके फोन को लेकर जो लोगों में उत्सुकता रहती है, उसे भुनाया जा सके। Mark Gurman के मुताबिक एप्पल ने अपने स्मार्टफोन रिलीज के लिए जिस तरह से शेड्यूल बनाया हुआ है, अब उसको कंपनी बदलने पर विचार कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि साल भर में केवल सितंबर तिमाही में सबसे ज्यादा बिक्री का दबाव आने और इससे पहले लॉन्च की तैयारी करने के एप्पल के इस सामान्य प्रोसेस ने इंजीनियरिंग टीमों, सप्लायर्स और मार्केटिंग टीम पर काफी दबाव डाला था।  

इसने 2024 में Apple इंटेलिजेंस के अचानक शुरू होने जैसी मुश्किलों में भी योगदान दिया होगा, जिससे पता चला कि विंटर साइकिल कितना व्यस्त हो गया था। अब 2026 से शुरू होने वाले लॉन्च के काम को दो चरणों में फैलाकर Apple इन गंभीर बाधाओं से बचने और हरेक डिवाइस पर ज्यादा ध्यान देने की उम्मीद कर सकता है।

यह भी पढ़ें

Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च की कन्फर्म तारीख आई सामने, फीचर्स भी लग रहे धमाकेदार