1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च की कन्फर्म तारीख आई सामने, फीचर्स भी लग रहे धमाकेदार

Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च की कन्फर्म तारीख आई सामने, फीचर्स भी लग रहे धमाकेदार

 Published : Nov 17, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 04:43 pm IST

यह Nothing का एक बजट स्मार्टफोन है जो सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है।

Nothing Phone 3a Lite- India TV Hindi
नथिंग फोन 3ए लाइट Image Source : NOTHING/X

Nothing Phone 3a Lite: नथिंग फोन 3a लाइट (Nothing 3a Lite) हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है और इसके भारत में लॉन्च होने की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। कंपनी ने यह बता दिया है कि कब यह फोन भारत में लॉन्च होगा। भारत में Nothing Phone 3a Lite की लॉन्चिंग 27 नवंबर, 2025 को होने वाली है। यह Nothing का एक किफायती स्मार्टफोन है जो सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है और MediaTek Dimensity 7300 Pro (4nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर ये फोन रन करता है।
 
भारत में फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर के जरिए नथिंग का ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में ग्लोबल लॉन्च के समय ऑक्टा कोर मीडिया टेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिप की शोकेसिंग की गई थी। इस फोन में वैसे ही कलर आएंगे जैसे ग्लोबल लॉन्च के समय इसमें दिखाए गए थे। इसके अलावा भारतीय वेरिएंट में भी बहुत कुछ समान होने की बात सामने आ रही है। ये फोन कंपनी की Nothing Phone 3a series में लेटेस्ट एडीशन होने वाला है।
 
Carl Pei के नेतृत्व वाली कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि ये अपने नथिंग फोन 3ए लाइट को भारत में 27 नवंबर को लॉन्च करेगी। वैसे तो कंपनी के इस लेटेस्ट फोन की बाकी सभी डिटेल्स अभी छुपी हुई हैं लेकिन कंपनी के टीजर से पता चलता है कि फोन दो कलर ब्लैक और व्हाइट में अवेलेबल होने वाला है। ये स्मार्टफोन ग्लोबल बाजार में 29 अक्टूबर को लॉन्च हुए थे और इनकी शुरुआती कीमत EUR 249 थी यानी भारतीय करेंसी में लगभग 25,600 रुपये। ये इसके बेस मॉडल की कीमत थी जिसमें 8जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज आती है।
 
वहीं सेम 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वाले इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय EUR 279 (लगभग 28,700 रुपये) थी। कुल मिलाकर देखें तो नथिंग फोन 3a लाइट 6.77-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,392 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले से लैस है। स्क्रीन 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस, 387ppi पिक्सल डेनसिटी और 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। अन्य फीचर्स में ट्रांसपेरेंट डिजाइन, ईजी Glyph Light सिस्टम, IP54 रेटिंग जो डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन दिलाती है के साथ ये फोन आता है।
 
यह भी पढ़ें
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक