iPhone 18 Pro का ड्रॉप टेस्ट वाला वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वीडियो में अपकमिंग आईफोन की डिटेल्स सामने आई है। यह वीडियो किसी टिप्स्टर ने लीक नहीं किया है, बल्कि एप्पल के मैन्युफेक्चरिंग पार्टनर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के डेटा लीक की वजह से सामने आया है। पिछले दिनों टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बड़े साइबर अटैक को कंफर्म किया है, जिसमें अपकमिंग iPhone 18 Pro की कई तस्वीरें और वीडियो लीक हुई है। लीक हुए ड्रॉप टेस्ट वीडियो में iPhone 18 Pro का डिजाइन भी रिवील हुई है।
ड्रॉप टेस्ट वीडियो लीक
iPhone 18 Pro के इस ड्रॉप टेस्ट वाले वीडियो को जाने-माने टिप्स्टर EVLeaks (Evan Blass) ने शेयर किया है। वहीं, एप्पल के डिवाइस के बारे में जानकारी देने वाले अन्य टिप्स्टर्स Majin Bu ने भी इस वीडियो को अपने हैंडल से शेयर किया है। EVLeaks ने दावा किया है कि यह एप्पल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा लीक है। इस बड़े साइबर अटैक में एप्पल के कई कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट्स भी चोरी हुए हैं, जिन्हें डार्क वेब में सर्कुलेट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के 2 लाख फाइल्स की चोरी की गई है।
एप्पल अपने हर प्रोडक्ट की जानकारी गुप्त रखता है। डिवाइस लॉन्च होने के बाद भी एप्पल अपने आईफोन की बैटरी, रैम आदि की जानकारी रिवील नहीं करता है। ऐसे में लॉन्च से पहले अपकमिंग आईफोन 18 प्रो के बारे में जो जानकारियां सामने आई हैं, उसमें फोन की कई डिटेल्स रिवील हुई है। खास तौर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के सप्लायर इंफॉर्मेशन, कंपोनेंट लिस्ट, इंजीनियरिंग डॉक्यूमेंट्स, ई-मेल आदि भी लीक हो गई है।
iPhone 18 Pro के फीचर्स लीक
लीक वीडियो के मुताबिक, iPhone 18 Pro का लुक और डिजाइन पिछले साल आए iPhone 17 Pro की तरह ही होगा। इस अपकमिंग आईफोन के हार्डवेयर फीचर में कुछ बदलाव किया जा सकता है। इसमें नया A20 Pro Bionic चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही, फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, iPhone 18 Pro की बैटरी में अमेरिकी यूजर्स और ग्लोबल यूजर्स के लिए बदलाव किया जा सकता है। बैटरी की साइज अलग-अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Flipkart GOAT Sale में सस्ती मिलेगी Nothing Phone 4a सीरीज, 8000 रुपये तक का बंपर प्राइस कट