Apple CEO टिम कुक हर साल अपनी नई iPhone सीरीज को लॉन्च करते समय उसे 'बेस्ट एवर आईफोन' बताते हैं। कंपनी हर साल अपनी आईफोन सीरीज में कुछ न कुछ नया बदलाव लेकर आती है। यही कारण है एप्पल के आईफोन दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हैं। एप्पल ने इस साल iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसके Pro मॉडल के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है। हमने इस सीरीज के iPhone 17 Pro मॉडल को कुछ समय तक इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं। आइए, जानते हैं क्या यह सही मायने में 'बेस्ट एवर आईफोन' बनने लायक है या नहीं?
iPhone 17 Pro में क्या है नया?
सबसे पहले हम बात करते हैं iPhone 17 Pro में कंपनी ने क्या बड़े अपग्रेड्स किए हैं? एप्पल ने इसके बैक पैनल के डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया है। बैक में दिए गए कैमरा मॉड्यूल में नया डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं, लेकिन कैमरे के साथ दिए जाने वाले सेंसर को कंपनी ने एक रेक्टेंगुलर शेप में रखा है, जिसमें तीनों कैमरे, LED फ्लैश लाइट और LiDAR सेंसर फिट किया गया है।

नए वाली आईफोन 17 सीरीज में कंपनी ने लेटेस्ट A19 Pro Bionic चिपसेट इस्तेमाल किया है, जो अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसमें 6-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स और न्यूरल एक्सीलरेशन दिए गए हैं, जो फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा फोन के रैम और बैटरी को भी इंप्रूव किया गया है। हालांकि, कंपनी कभी अपने आईफोन के रैम और बैटरी को रिवील नहीं करती है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो iPhone 17 सीरीज के हर मॉडल में कंपनी ने 18MP का नया सेंटर स्टेज कैमरा इस्तेमाल किया गया है। पिछली सीरीज में कंपनी ने 12MP का कैमरा यूज किया था। इस नए कैमरा की खास बात ये है कि इससे आप वाइड एंगल और प्रोट्रेट दोनों तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन के डायरेक्शन के हिसाब से इसका सेल्फी कैमरा अपनी एंगल को एडजस्ट कर लेता है।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
| डिस्प्ले | 6.3 इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz, FHD+, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस |
| चिपसेट | A19 Pro बायोनिक चिपसेट |
| कैमरा | 48MP + 48MP + 48MP, 18MP फ्रंट |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K डॉल्वी विजन, स्पैटियल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट |
| एक्सटर्नल बटन | एक्शन, कैमरा कंट्रोल |
| चार्जिंग | USB Type C वायर्ड और वायरलेस |
| एआई | एप्पल इंटेलिजेंस इनबिल्ट |
| बॉडी फ्रेम | एल्युमीनियम |
| IP रेटिंग | IP69 |
| स्टोरेज कैपेसिटी | 2TB तक |
iPhone 17 Pro का डिस्प्ले एक्सपीरियंस
iPhone 17 Pro के डिस्प्ले की बात करें तो एप्पल ने इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन दी है। इसमें OLED डिस्प्ले पैनल यूज किया गया है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। आईफोन 17 प्रो मॉडल का डिस्प्ले पिछले साल आए iPhone 16 Pro की तरह ही है। हालांकि, इसका डिस्प्ले पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा ब्राइट है। डिस्प्ले पर कॉन्टेंट एक्सपीरियंस करते समय आपको इसकी ब्राइटनेस का पता चलेगा। डायरेक्ट सनलाइट में भी आपको बेहतर क्लियरिटी मिलेगी। फोन के कॉन्टेंट आपको क्लियर दिखते हैं। इसके अलावा डिस्प्ले के चारों तरफ पतले बेजल्स दिए गए हैं और इसमें डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया गया है। iPhone 17 Pro का डिस्प्ले का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है। आपको इसमें कॉन्टेंट देखने से लेकर गेमिंग का भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

iPhone 17 Pro की परफॉर्मेंस
डिस्प्ले की तरह ही iPhone 17 Pro की परफॉर्मेंस भी काफी जबरदस्त है। इसमें एप्पल का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर दिया गया है। खास तौर पर मल्टी-टास्किंग और हाई ग्राफिक्स गेमिंग के दौरान भी आपको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। एप्पल ने अपनी इस लेटेस्ट सीरीज में आपको वेपर चेंबर दिया गया है। हालांकि, वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय या फिर फोटो कैप्चर करते समय बैक पैनल गर्म हो जाता है। इसके अलावा फोन पर क्लाउड में फाइल अपलोड करने से लेकर चार्जिंग के दौरान भी गरमाहट महसूस होगी। अगर, गर्म होने वाली दिक्कत को छोड़ दिया जाए तो फोन की परफॉर्मेंस जबरदस्त है।
iPhone 17 Pro की बैटरी
एप्पल अपने iPhone के साथ चार्जर नहीं देता है, जिसकी वजह से हमने इसे किसी अन्य USB Type C चार्जर से इसे चार्ज किया। फोन की बैटरी कैपेसिटी कंपनी रिवील नहीं करती है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 3,900mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन की बैटरी फुल चार्ज होन में करीब 90 मिनट का समय लकता है। वहीं, इसे 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत चार्ज होने में 40 मिनट का समय लगता है। कंपनी ने अपने इस फोन में इस्तेमाल होने वाले A19 Pro चिप को पावर एफिशिएंट बनाया है, जिसकी वजह से फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज नहीं होती है।
कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी को इंप्रूव किया गया है लेकिन Android के फ्लैगशिप फोन के मुकाबले अभी भी एप्पल कम कैपेसिटी वाली बैटरी यूज करता है। साथ ही, चार्जिंग कैपेसिटी भी कम है। फोन में वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की बैटरी फुल चार्ज होने के बाद आप इसे आराम से दिनभर यूज कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप फोन में ऑनलाइन वीडियो या सोशल मीडिया एक्सेस करते हैं तो इसकी बैटरी को शाम को फिर से चार्ज करना पड़ेगा। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग और कैमरा इस्तेमाल करने में भी इसकी बैटरी ज्यादा खपत होती है।

iPhone 17 Pro का कैमरा
iPhone 17 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलिफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। इसके 48MP के मेन कैमरा से अगर आप दिन के समय तस्वीर कैप्चर करते हैं तो ली गई तस्वीर में नेचुरल कलर मिलेगा। साथ ही, डिटेलिंग भी काफी अच्छी है। एप्पल ने आईफोन 17 प्रो में इस्तेमाल होने वाले कैमरा ऐप के बोकेह इफेक्ट को भी बेहतर किया है। आप इससे प्रोफेशनल लेवल की प्रोट्रेट तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।
इसमें इस्तेमाल होने वाले 18MP के सेंटर स्टेज कैमरा की बात करें तो यह काफी इंप्रूव्ड है। इससे ली गई तस्वीर काफी क्लियर है और फोन का ओरिएंटेशन चेंज किए बिना आप प्रोट्रेट या वाइड एंगल तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन के कैमरे से लो-लाइट में ली गई तस्वीर की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। इसके अलावा फोन के कैमरा में दिया गया HDR फीचर अच्छा है।

iPhone 17 Pro में 48MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 4X क्वालिटी में तस्वीर कैप्चर कर सकता है। आप करीब 400 मीटर की दूरी से क्लियर इमेज क्लिक कर सकते हैं। वहीं, वीडियो परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका स्टेब्लाइजेशन काफी अच्छा है। आप इससे गिंबल जैसी स्टेबल वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। ओवरऑल फोन का कैमरा एक्सपीरियंस आपको अच्छा लगेगा।
हमें कैसा लगा iPhone 17 Pro?
एप्पल के iPhone 17 Pro की बात करें तो फोन का ओवरऑल एक्सपीरियंस हमें काफी अच्छा लगा है। कंपनी ने इसके हार्डवेयर फीचर को बेहतर किया है। A19 Pro चिपसेट में आपको मल्टी-टास्किंग से लेकर गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा। कंपनी ने फोन में कैमरा और एक्शन बटन दिया है, जो फोन यूज करने का एक्सपीरियंस बेहतर बनाता है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले से लेकर कैमरा क्वालिटी भी बेहतर है। iPhone 17 Pro में हमें बस एक ही कमी लगी कि इसे ज्यादा इस्तेमाल करने पर बैक पैनल गर्म हो जाता है और बैटरी बैकअप थोड़ा इंप्रूव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें -