A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Fold को लेकर आई बड़ी खबर, RAM, स्टोरेज, चिप और कीमत हुई लीक

iPhone Fold को लेकर आई बड़ी खबर, RAM, स्टोरेज, चिप और कीमत हुई लीक

iPhone Fold को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन के रैम, स्टोरेज, चिप जैसे फीचर्स की डिटेल रिवील हुई है। साथ ही, फोन की कीमत के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

Foldable iPhone- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH (COMPUTER GENERATED IMAGE) फोल्डेबल आईफोन

Apple के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। iPhone Fold की रैम, स्टोरेज, चिप के साथ-साथ कीमत के बारे में भी पता चला है। एप्पल अपने इस पहले फोल्डेबल फोन को इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro सीरीज के साथ इस फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, iPhone 18 को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा।

रैम और स्टोरेज हुई रिवील

एप्पल का यह पहला फोल्डेबल आईफोन Samsung Galaxy Z Fold 7, Google Pixel 10 Pro Fold जैसे फोन को टक्कर दे सकता है। इस साल एप्पल की स्थापना के 50 साल पूरा होने वाला है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को उतार सकती है। The Bell की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Fold में 12GB LPDDR5X रैम मिल सकता है। इसे 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के फीचर्स की बात करें तो यह आईफोन 5.5 इंच के कवर या बाहरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 7.8 इंच का मेन फोल्डेबल स्मार्टफोन मिल सकता है। कंपनी इन दोनों में AMOLED पैनल का यूज कर सकता है। इसके अलावा फोन में फेस आईडी, टच आईडी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

iPhone Fold में A20 Pro चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें नया फीचर मिल सकता है, जो आईपैड में मिलता है। यह आईफोन iOS 27 के साथ आ सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें डुअल कैमरा मिल सकता है।

कितनी होगी कीमत?

चीनी टिप्स्टर इंस्टैंट डिजिटल की मानें को एप्पल का पहला फोल्डेबल 15,999 युआन यानी लगभग 2,15,277 रुपये की शुरुआती कीमत में आ सकता है। वहीं, इसका टॉप 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 युआन यानी लगभग 2,69,139 रुपये में मिल सकता है। एप्पल के फोल्डेबल फोन की कीमत सैमसंग और गूगल के फोल्डेबल फोन के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी ला रही 13080mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, मार्केट में मची 'खलबली'