1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी ला रही 13080mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, मार्केट में मची 'खलबली'

चीनी कंपनी ला रही 13080mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, मार्केट में मची 'खलबली'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 13, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 04:04 pm IST

Honor जल्द ही 13,080mAh की दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोन साल की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

Honor 5G Smartphone- India TV Hindi
ऑनर 5जी स्मार्टफोन Image Source : HONOR

चीनी कंपनियां बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर फोकस कर रही हैं। खास तौर पर Realme, Honor, OnePlus जैसे ब्रांड अपने मिड और फ्लैगशिप फोन में 7000mAh से लेकर 10,000mAh तक की बैटरी दे रहे हैं। सिलिकन-कॉर्बन बैटरी टेक्नोलॉजी के आने के बाद OEM के लिए फोन में बड़ी बैटरी देना आसान हो गया है। यह लीथियम-आयन के मुकाबले कम स्पेस लेती है, जिसकी वजह से फोन को स्लिम रखा जा सकता है।

जल्द लॉन्च होगा 13,080mAh बैटरी वाला फोन

Honor ने कुछ समय पहले 10,080mAh की बैटरी वाला फोन चीनी मार्केट में पेश किया था। अब कंपनी 13,080mAh की बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Honor X80 GT में 13,080mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन को साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी इस समय लॉन्च होने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन के मुकाबले बड़ी होगी, जो कि एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। हालांकि, ऑनर के इस अपकमिंग फोन के फीचर्स को लेकर टिप्स्टर ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। साथ ही, फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी कोई डिटेल रिवील नहीं की है।

Honor Win Series  और Honor Power 2 में कंपनी ने क्रमशः 10,000mAh और 10,080mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है। ये डिवाइसेज चीनी बाजार में लॉन्च किए गए हैं। वहीं, Realme ने भारत में 10,001mAh की बैटरी वाले फोन हाल ही में पेश किया है। Realme P4 Power और Realme Narzo Power भारतीय बाजार में 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होने वाले डिवाइसेज हैं।

चीनी कंपनियां बढ़ा रही बैटरी कैपेसिटी

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनियां सिलिकन-कार्बन बैटरी वाले फोन पर फोकस कर रही हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर फोन में बड़ी बैटरी मिलती है। वहीं, Apple, Google, Samsung जैसे ब्रांड लिथियम आयन बैटरी यूज कर रहे है, जिसकी वजह से इनके फोन 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होते हैं। Honor के अपकमिंग फोन के लीक रिपोर्ट के अलावा Samsung भी इन दिनों बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी पर काम कर रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने फोन में 16,000mAh से लेकर 18,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - LPG सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, रहें सावधान, नहीं तो खाली होगा बैंक अकाउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक