LPG सिलेंडर के नाम पर एक नए तरह का स्कैम चल रहा है। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत में भी रसोई गैस की किल्लत देखी जा रही है। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम में भी बदलाव कर दिया है, ताकि लोगों को गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। साइबर अपराधी भी इस आपदा के समय में लोगों के साथ स्कैम करने का मौका नहीं छोड़ रहेहैं।
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, WhatsApp और SMS के जरिए साइबर अपराधी लोगों को गैस डिलीवरी करने के नाम पर ठग रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ और लंबी कतारों को देखते हुए लोग स्कैमर्स की जाल में फंस रहे हैं और सिलिंडर घर डिलीवर होने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड हो रहा है।
साइबर अपराधी लोगों को WhatsApp और SMS के जरिए 'Pay Now, Get Gas Tomorrow' वाले मैसेज भेज रहे हैं। उन्हें जल्दी गैस डिलीवर करने का लालच देकर एडवांस पेमेंट करने के लिए कहते हैं। जैसे ही कोई साइबर क्रिमिनल्स द्वारा भेजे गए इन लिंक पर क्लिक करके पेमेंट प्रोसेस करता है, उनका पैसा साइबर अपराधियों के खाते में पहुंच जाता है।
इसे लेकर साइबर एक्सपर्ट्स और गैस कंपनियां Indane, Bharat Gas, HP Gas ने अलर्ट जारी किया है। असली गैस कंपनियां कभी भी लोगों को गैस बुकिंग करते समय पेमेंट करने के लिए नहीं कहती हैं। ऐसे में जल्दी गैस डिलीवर करने वाला कोई मैसेज आता है, तो उन्हें इग्नोर करने के लिए कहा गया है।
इसके अलावा साइबर क्रिमिनल्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गैस कंपनियों के फर्जी ऐड्स बनाकर भी लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं। गैस कंपनियों के लोगो का इस्तेमाल करके लोगों को फर्जी लिंक पर क्लिक करके गैस बुकिंग करने वाले विज्ञापन दिखाया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के फर्जी ऐड कैंपेन की जाल में फंसकर लोग अपनी बैंक डिटेल्स साइबर क्रिमिनल्स के साथ शेयर कर देते हैं और उनके साथ फ्रॉड हो जाता है।
यह भी पढ़ें - 6G को लेकर तैयारी हुई तेज, सरकार ने किया बड़ा निवेश, 5G से कई गुना तेज चलेगा इंटरनेट
संपादक की पसंद