1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Ultra का कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो आया सामने, दिखा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा डिजाइन

iPhone Ultra का कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो आया सामने, दिखा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा डिजाइन

iPhone Ultra का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लीक हो गया है। इसका लुक और डिजाइन Samsung के हाल में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 8 की तरह है।

iPhone Ultra- India TV Hindi
Image Source : @YOURTECHGUYYY/X आईफोन अल्ट्रा का प्रोमो वीडियो

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इससे पहले भी इसके कई रेंडर्स और डिटेल्स सामने आ चुकी है। अगले महीने 9 सितंबर को एप्पल के इस फोल्डेबल फोन को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह है, जिसे सैमसंग ने पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया है।

लीक हुआ प्रोमो वीडियो

टिप्स्टर Your Tech Guy ने अपने X हैंडल से iPhone Ultra का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है। 56 सेकेंड के इस कॉन्सेप्ट वीडियो में इसका लुक और डिजाइन के साथ-साथ फीचर भी रिवील हुआ है। वीडियो की शुरुआत में John Ternus (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) के हाथ में यह फोन देखा जा सकता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका कैमरा मॉड्यूल बिलकुल Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह ही है। हालांकि, कैमरा को हॉरिजोन्टली अलाइन किया गया है, जबकि सैमसंग के फोल्डेबल फोन में यह वर्टिकली अलाइंड है।

फोन के चारों और राउंडेड कॉर्नर देखे जा सकते हैं। वहीं, फ्रंट में लिक्विड डिजाइन वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। iPhone Ultra के डिस्प्ले में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है। फोन में कैमरे के लिए कोई भी जगह नहीं है। साइड में पावर बटन दिया गया है, जबकि वॉल्यूम की ऊपर की तरफ दिया गया है। वहीं, एक साइड में स्पीकर्स दिए गए हैं। इस फोन के फोल्डेबल डिस्प्ले में क्रीज नहीं मिलेगा। वहीं, हिंज के बीच में किसी भी तरह का गैप नहीं है।

वीडियो के मुताबिक, इसमें 7.8 इंच का मेन यानी फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple का A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में डुअल बैटरी सेल दिए जाएंगे। नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट और दो स्पीकर्स दिए गए हैं। 

9 सितंबर को होगा लॉन्च?

Apple की तरफ से फिलहाल अपने अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। अगले महीने 9 सितंबर को कंपनी का अगला Apple Event आयोजित किया जा सकता है, जिसमें इस फोल्डेबल आईफोन के अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। इस साल लॉन्च होने वाले एप्पल के आईफोन की कीमत में 100 डॉलर यानी लगभग 10,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP कैमरा, कंपनी ने किया कंफर्म