IPL यानी इंडियन प्रीमियम लीग आज यानी 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। IPL दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट लीक में से एक है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में एक सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। IPL को जियो हॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा यानी IPL के सभी मैच JioHotstar पर देखा जा सकते हैं।
BSNL का सस्ता प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड ने 90 दिनों की वैलिडिटी वाला एक प्लान उतारा है, जिसमें JioHotstar, Zee5 और SonyLIV का फ्री एक्सेस मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह एक OTT ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 का एक्सेस मिलता है। BSNL का यह प्लान 499 रुपये में आता है। बीएसएनएल यूजर्स JioHotstar पर IPL के सभी मैच इस प्लान में देख पाएंगे।
JioHotstar के साथ-साथ Zee5 और SonyLIV पर आप अपनी पसंद के लोकप्रिय वेबसीरीज और मूवीज को देख पाएंगे। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स कंपनी का 997 रुपये वाला सस्ता प्लान चुन सकते हैं। 31 मार्च तक BSNL अपने इस प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
997 रुपये वाला प्लान
BSNL के 997 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस प्लान में यूजर्स को अब 164 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
BSNL लगातार अपनी सर्विस को अपग्रेड कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं। अब यूजर्स को पूरे भारत में 4G कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने सस्ते प्लान लॉन्च करके लाखों नए यूजर्स भी अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। हाल में आई TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले दिनों 2 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जोड़े हैं।
यह भी पढ़ें - OnePlus Nord CE6 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन का आया First Look