OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस मिड बजट फोन के साथ कंपनी Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को भी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस सीरीज के Nord CE 6 की रियल इमेज ऑनलाइन सामने आई है। फोन का लुक और डिजाइन OnePlus Nord 6 की तरह ही होगा। वनप्लस नॉर्ड CE 6 में कंपनी 7000mAh बैटरी दे सकती है। यह पिछले साल आए OnePlus Nord CE 5 का अपग्रेड होगा।
आ गया First Look
OnePlus Nord 6 का रियल टाइम फोटो टिप्स्टर मुकुल शर्मा (Stufflistings) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से शयेर की है। अपने पोस्ट में मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि OnePlus Nord 6 को 7 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE6 Lite भी जल्द लॉन्च किए जाएंगे। अपने पोस्ट में OnePlus Nord CE 6 की तस्वीर शेयर की है, जो देखने में OnePlus Nord 6 की तरह ही है। फोन के बैक में दो बड़े कैमरा सेंसर और एक LED लाइट देखा जा सकता है। फोन का डिजाइन OnePlus 15 सीरीज से इंस्पायर्ड है।
OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स (संभावित)
इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 के मुख्य फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। यह फोन 6.7 इंच के LED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
OnePlus Nord CE 6 के बैक में 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। यह फोन 16MP के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। वनप्लस का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स की बात करें तो यह फोन Nord CE 6 के मुकाबले लो एंड हार्डवेयर के साथ आ सकता है। इस फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें - Vivo ला रहा iPhone 17 की तरह दिखने वाला फोन, भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक