iQOO जल्द ही 10000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च करने वाला है। आईकू का यह फोन Neo 11 सीरीज में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही, इसके कई फीचर्स भी सामने आए हैं। आईकू का यह फोन iQOO Neo 11 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में iQOO Z11 Lite भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी iQOO Z11s को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
18 अगस्त को होगा लॉन्च
iQOO Neo 11 Ultra को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 10000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंफर्म किया है कि इसमें 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। यह दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें F2 ल्यूमिनेसेंट मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक होगी।
iQOO के इस अपकमिंग फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिए जाने की संभावना है। इस फोन के अलावा कंपनी iQOO Z11s भी लॉन्च करने वाली है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।
iQOO Neo 11 Ultra को हाल ही में चाइना टेलीकॉम सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस फोन को 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
iQOO Z11 भी जल्द होगा लॉन्च
iQOO भारत में 20 अगस्त को अपना एक और मिड बजट फोन लॉन्च करने वाला है। आईकू का यह फोन iQOO Z11 के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन की कीमत हाल ही में सामने आई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQOO Z11 को भारत में 40,000 रुपये की प्राइस रेंज से कम में पेश किया जा सकता है।
iQOO के इस अपकमिंग फोन में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की होगी। यह फोन 144Hz रिफ्रेस रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले में आई प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Redmi Note 17 की भारत में सेल शुरू, 3000 रुपये सस्ता मिल रहा 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन