iQOO Z11 की कीमत आई सामने, कंपनी ने लॉन्च से पहले कंफर्म किए कई फीचर्स
iQOO Z11 की कीमत आई सामने, कंपनी ने लॉन्च से पहले कंफर्म किए कई फीचर्स
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च के लिए तैयार है। वीवो के सब ब्रांड के इस अपकमिंग फोन की कीमत सामने आ गई है। हाल ही में कंपनी ने iQOO Z11 Lite को भारत में लॉन्च किया है।
Published : Aug 11, 2026 06:58 pm IST, Updated : Aug 11, 2026 06:58 pm IST
1/5Image Source : iQOO
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च के लिए तैयार है। वीवो के सब ब्रांड के इस अपकमिंग फोन की कीमत सामने आ गई है। हाल ही में कंपनी ने iQOO Z11 Lite को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट के फीचर्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले अलग होंगे।
2/5Image Source : iQOO
कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQOO Z11 को भारत में 40,000 रुपये की प्राइस रेंज से कम में पेश किया जा सकता है। चीन में यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत CNY 2299 यानी लगभग 31,200 रुपये है। इस फोन का सीधा मुकाबला Redmi Turbo 5, Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन से होगा।
3/5Image Source : iQOO
iQOO के इस अपकमिंग फोन में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की होगी। यह फोन 144Hz रिफ्रेस रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले में आई प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
4/5Image Source : iQOO
यह फोन भारत में 7050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। चीन में इसे 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Andorid 16 पर बेस्ड OriginOS के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
5/5Image Source : iQOO
iQOO Z11 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।