1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 16GB रैम, 9020mAh की बैटरी, लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

iQOO Z11 में मिलेगा 16GB रैम, 9020mAh की बैटरी, लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

iQOO Z11 5G की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। वीवो के सब ब्रांड का यह तगड़ा फोन 9,020mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। फोन में 16GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं।

iQOO Z11 5G- India TV Hindi
Image Source : IQOO CHINA आईकू Z11

iQOO Z11x को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल iQOO Z11 को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है, जहां फोन के फीचर्स रिवील हुए हैं। आईकू का यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसे iQOO Z11 Turbo के मुकाबले कमतर फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन में 9000mAh की बैटरी और 16GB रैम दिए जाने की संभावना है।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

iQOO Z11 को गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर V2551A के नाम से पेश किया गया है। इससे पहले इसे इसी मॉडल नंबर के साथ चीनी की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। गीकबेंच पर फोन के कुछ मुख्य फीचर्स भी रिवील किए गए हैं। सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग में आईकू के इस गेमिंग फोन को सिंगल कोर में 1717 और मल्टीकोर में 6795 स्कोर मिला है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 16GB रैम के साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ पेश किया जाएगा।

ये फीचर्स पहले हो चुके हैं लीक

गीकबेंच लिस्टिंग से पहले ही फोन के कई फीचर्स अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखे जा चुके हैं। आईकू का यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के डिस्प्ले में आई प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान यूजर्स की आखों को बचाएगा। साथ ही, फोन में 9,020mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यह कंपनी का पहला फोन होगा, जो 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन नाम के टिप्स्टर ने जानकारी शेयर की है, जिसके मुताबिक, इस फोन में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सोपर्ट मिलेगा। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि इस फोन को चीन के अलावा ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं। कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में किसी अन्य नाम के साथ उतार सकती है।

यह भी पढ़ें - चीनी कंपनियां कर रही 'खेल', नाम बदलकर धड़ाधड़ लॉन्च हो रहे एक जैसे फीचर वाले स्मार्टफोन