Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनियां कर रही 'खेल', नाम बदलकर धड़ाधड़ लॉन्च हो रहे एक जैसे फीचर वाले स्मार्टफोन

चीनी कंपनियां कर रही 'खेल', नाम बदलकर धड़ाधड़ लॉन्च हो रहे एक जैसे फीचर वाले स्मार्टफोन

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 17, 2026 03:25 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 03:25 pm IST

Vivo, iQOO, Redmi, Poco जैसे ब्रांड्स एक ही फोन को अलग-अलग नाम से लॉन्च कर रहे हैं। हाल में लॉन्च हुए इन ब्रांड्स के कई फोन के डिजाइन और फीचर्स एक जैसे है, बस नाम बदला हुआ है।

iQOO, Vivo- India TV Hindi
Image Source : IQOO, VIVO आईकू, वीवो

Redmi, Realme, Poco, Vivo, iQOO जैसे ब्रांड्स हर महीने कोई न कोई नया फोन भारतीय बाजार में उतार रहे हैं। चीनी कंपनियां इन स्मार्टफोन्स को अलग-अलग नाम से पेश करते हैं, लेकिन इनके फीचर्स एक जैसे होते है। ये फोन अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होते हैं, ताकि यूजर्स कंफ्यूज हो जाएं। चीनी कंपनियों के अलावा Samsung ने भी अपने एक ही फोन को अलग-अलग नाम से लॉन्च करना शुरू कर दिया है।

एक जैसे फीचर्स वाले फोन

Vivo ने आज यानी 17 मार्च को भारतीय बाजार में T5x 5G स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन पिछले महीने लॉन्च हुए iQOO Z11x 5G का कॉपी है। इन दोनों फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स एक जैसे हैं। साथ ही, इन दोनों ब्रांड के फोन की कीमत भी एक जैसी है। वीवो के फोन फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया गया है। वहीं, iQOO का यह फोन अमेजन पर मिलता है। वहीं, Redmi और Poco के कई फोन एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इन फोन के नाम के अलावा किसी भी फीचर में कोई अंतर नहीं होता है।

Samsung ने भी चीनी कंपनियों की तरह ही अपना एक सस्ता फोन Galaxy M17e को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी के पिछले महीने लॉन्च हुए फोन Galaxy F70e की कॉपी है। इन दोनों फोन के फीचर्स में कोई अंतर नहीं है। फोन की कीमत भी लगभग एक जैसी ही है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां ऐसा क्यों करती हैं? क्या उनके पास इनोवेशन के नाम पर केवल कॉपी करना ही रह गया है?

क्यों अलग-अलग नाम से लॉन्च होते हैं फोन?

चीनी कंपनियां भारत में अलग-अलग ब्रांड के साथ बिजनेस करती हैं। Vivo ने भारतीय बाजार में 2014 में एंट्री की थी। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने पांव जमाने के बाद अपने सब-ब्रांड iQOO की 2020 में एंट्री कराई थी। आईकू के फोन को पहले केवल Amazon पर ही बेचे जाते थे। अब कंपनी के फोन अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। हालांकि, iQOO के नए लॉन्च हुए फोन की पहली सेल Amazon पर ही आयोजित की जाती है। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो दोनों कंपनियों भारतीय यूजर्स को अलग-अलग प्राइस रेंज में अपने प्रोडक्ट्स ऑफर करती हैं। हर प्राइस रेंज में अपने प्रोडक्ट पहुंचाने के लिए कंपनियां एक ही फोन को अलग-अलग नाम से लॉन्च करती हैं। Vivo और iQOO की तरह ही Redmi और Poco भी Xiaomi के सब ब्रांड हैं। ये दोनों ब्रांड खास तौर पर बजट और मिड बजट सेगमेंट को यूजर्स को टारगेट करते हैं। Redmi के चीन में लॉन्च हुए कई फोन भारत में Poco के नाम से लॉन्च किया जाता है। वहीं, Poco के फोन Redmi के नाम से आते हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy M17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement