A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon के डेटा सेंटर पर ड्रोन अटैक! क्या पूरी दुनिया में ठप हो जाएगा इंटरनेट?

Amazon के डेटा सेंटर पर ड्रोन अटैक! क्या पूरी दुनिया में ठप हो जाएगा इंटरनेट?

दुनिया की दिग्गज क्लाउड डेटा स्टोरेज करने वाली कंपनी Amazon पर ईरान ने ड्रोन से हमला किया है। इसकी वजह से अमेजन की सर्विस कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी।

Amazon Web Services, Data center- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अमेजन डेटा सेंटर

अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच चल रहे जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। क्लाउड सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी Amazon के बहरीन स्थित डेटा सेंटर पर ईरान ने अटैक कर दिया है। अमेजन के डेटा सेंटर के पास हुए धमाके की वजह से कंपनी के ऑपरेशन्स में दिक्कत आई है। मिडिल ईस्ट में जिस तरह जंग के हालात हैं इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि अगर ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि के डेटा सेंटर को टारगेट किया, तो पूरी दुनिया की इंटरनेट सर्विस प्रभावित हो सकती है।

18 कंपनियों के डेटा सेंटर निशाने पर

बहरीन की तरफ से जारी X पोस्ट में अटैक के बारे में कंफर्मेशन मिली है। हालांकि, इसमें अमेजन के डेटा सेंटर पर हुए अटैक का जिक्र नहीं किया गया है। ईरान ने कहा है कि वो अमेरिकी टेक कंपनियों Meta, Google, Apple और Microsoft के डेटाबेस पर भी अटैक करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के निशाने पर 18 अमेरिकी टेक कंपनियों का डेटा सेंटर है। पूरी दुनिया में इसकी वजह से इंटरनेट सर्विस प्रभावित होगी और कई वेबसाइट ठप हो जाएगी।

लाखों यूजर्स के डेटा होंगे प्रभावित?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि अमेजन के डेटा सेंटर पर हमला किया गया है। इस डेटा सेंटर में अमेजन के लाखों यूजर्स का डेटा है, जो प्रभावित हो सकती है। अमेजन वेब सर्विस दुनियाभर की कई वेबसाइट्स को क्लाउड स्टोरेज की सुविधा प्रदान करता है। इसके डेटा सेंटर में हुए अटैक की वजह से ये वेबसाइट्स ठप हो जाएंगी।

ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कंपनियों के डेटा सेंटर और अन्य फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर, इस पर अटैक किया गया तो पूरी दुनिया में इंटरनेट सर्विस के साथ-साथ डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित हो जाएंगी। लोग इंटरनेट पर की जाने वाली कई सेवाओं का लाभ नहीं पाएंगे। उन्हें पेमेंट करने से लेकर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।

यह भी पढ़ें - OnePlus ने दिया बड़ा झटका, 1 अप्रैल से महंगा हुआ ये दमदार फोन, जानें कितनी बढ़ी कीमत