1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ने दिया बड़ा झटका, 1 अप्रैल से महंगा हुआ ये दमदार फोन, जानें कितनी बढ़ी कीमत

OnePlus ने दिया बड़ा झटका, 1 अप्रैल से महंगा हुआ ये दमदार फोन, जानें कितनी बढ़ी कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 01, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 10:13 pm IST

OnePlus 15R की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। चीनी ब्रांड ने अपने इस साल लॉन्च हुए फोन की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। यूजर्स को अब यह फोन महंगे में खरीदना होगा।

OnePlus 15R Price Hike- India TV Hindi
वनप्लस 15R की बढ़ी कीमत Image Source : ONEPLUS

OnePlus ने आज यानी 1 अप्रैल से अपने फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। पहले से ही खबरें सामने आ रही थी कि वनप्लस समेत कई कंपनियां अपने फोन की कीमत बढ़ाने वाली है। मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज और सप्लाई चेन में दिक्कत की वजह से कंपनियां फोन की कीमत में इजाफा कर रही हैं। OnePlus के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन OnePlus 15R की कीमत बढ़ गई है।

OnePlus 15R की बढ़ी कीमत

वनप्लस ने अपने इस फोन की कीमत में 2,500 रुपये का इजाफा किया है। OnePlus 15R को भारत में 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन अब 50,499 रुपये में मिलेगा। इसका टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 55,499 रुपये में मिलेगा।

OnePlus 15R लॉन्च प्राइस नई कीमत
12GB RAM + 256GB 47,999 रुपये 50,499 रुपये
12GB RAM + 256GB 52,999 रुपये 55,499 रुपये

OnePlus 15R के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.83 इंच का FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले हाई 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। साथ ही, फोन में AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus 15R फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, FHD+ AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 12GB, 512GB
बैटरी 7400mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 16, OxygenOS

OnePlus 15R के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आता है यानी पानी में डूबने पर यह खराब नहीं होगा। इसमें 7,400mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W चार्जिंग फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Starlink की इंडिया में एंट्री, इस राज्य ने की साझेदारी, अब हर गांव में पहुंचेगा इंटरनेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक