1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Starlink की इंडिया में एंट्री, इस राज्य ने की साझेदारी, अब हर गांव में पहुंचेगा इंटरनेट

Starlink की इंडिया में एंट्री, इस राज्य ने की साझेदारी, अब हर गांव में पहुंचेगा इंटरनेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 01, 2026 08:22 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 08:22 pm IST

Starlink की भारत में एंट्री जल्द होने वाली है। एलन मस्क की कंपनी ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्य मेघालय सरकार के साथ नई साझेदारी है। इस साझेदारी का फायदा मेघालय के लाखों लोगो को मिलेगा।

Starlink Sevice- India TV Hindi
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Image Source : STARLINK

Starlink की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। एलन मस्क की कंपनी के साथ मेघालय सरकार ने नई साझेदारी की है। सरकार ने राज्य के हर गांव में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए स्टारलिंक के साथ हाथ मिलाया है। मेघालय के जियोग्राफिकल कंडीशन को देखते हुए स्टारलिंक के साथ यह साझेदारी काफी महत्वपूर्ण है। खास तौर पर सूदूर इलाकों में लोगों को सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी और वो कई काम तेजी से कर पाएंगे।

मेघालय के साथ साझेदारी

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने अपने आधिकारिक X हैंडल से Starlink India के साथ हुई साझेदारी को लेकर जानकारी शेयर की है। अपने पोस्ट में मेघालय के सीएम ने कहा कि स्टारलिंक इंडिया और मेघालय सरकार की इस साझेदारी से वो काफी खुश हैं। पिछले 8 साल में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए गए हैं।

रिमोट एरिया में मिलेगी कनेक्टिविटी

गवर्नेंस को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो काम पहले 30 दिन में होते थे वो अब 3 दिनों में पूरी हो जाते हैं। हालांकि, अभी भी रिमोट एरिया में स्कूलों, हेल्थ सेंटर आदि के साथ कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती है। सीएम ने कहा है कि स्टारलिंक के साथ इस साझेदारी से एडवांस सैटेलाइट टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी की इन दिक्कतों को दूर कर देगा।

इसके अलावा मेघालय के सीएम का कहना है कि राजधानी शिलॉन्ग को नॉर्थ-ईस्ट का आईटी और टेक्नोलॉजी हब बनाया जाएगा। Starlink को फिलहाल भारत में सर्विस शुरू होने के लिए स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार है। TRAI द्वारा स्पेक्ट्रम अलोकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू हो जाएगी। बहरहाल, स्टारलिंक को भारत में सर्विस शुरू करने का अप्रूवल मिला हुआ है। कंपनी ने अपने कई बेस स्टेशन लगाने शुरू कर दिए हैं।

कैसे काम करता है Starlink Internet?

Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में SpaceX के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराया जाएगा। यूजर्स को स्टारलिंक के डिवाइस में डायरेक्ट सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। यूजर्स खराब मौसम, नो मोबाइल नेटवर्क में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Oppo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, 12GB रैम समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक