1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. IRCTC की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट हुए डिलीट, रेलवे ने बदल दिए बुकिंग के नियम

IRCTC की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट हुए डिलीट, रेलवे ने बदल दिए बुकिंग के नियम

रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए IRCTC ने बड़ा एक्शन लिया है। 3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को इनएक्टिव किया गया है। साथ ही, टिकट बुकिंग के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं।

IRCTC- India TV Hindi
Image Source : PTI IMAGE आईआरसीटीसी

IRCTC ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिए हैं। इन अकाउंट्स के जरिए फर्जी टिकट बुक किए जाते थे। भारतीय रेलवे ने इसके अलावा टिकट बुकिंग से जुड़े कुई नियमों में भी बदलाव किए हैं ताकि यात्रियों को IRCTC के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करते समय दिक्कत न हो। IRCTC का यह एक्शन दलालों के अकाउंट्स पर लिया गया है, जिसके जरिए अनाधिकृत तरीके से टिकट बुक किए जाते थे और जेनुइन यात्रियों को टिकट मिलने में दिक्कत होती थी।

3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स हुए ब्लॉक

रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरह से कई बदलाव किए गए हैं। खास तौर पर ऑनलाइन टिकट बुक करने में यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए तीन करोड़ फर्जी अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाया गया है। रेलवे की तरफ से किए गए बड़े एक्शन की वजह से अब ऑनलाइन टिकट बुक करना पहले से आसान और सुरक्षित हो गया है। हटाए गए इन फर्जी अकाउंट्स के साथ-साथ ब्रोकर्स को भी इनएक्टिव किया गया है, ताकि जेनुइन यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सके।

तत्काल के नियमों में बदलाव

बता दें इससे पहले रेलवे ने तत्काल टिकट से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे, ताकि लोगों को आसानी से तत्काल टिकट मिल सके। यही नहीं, रेलवे ने नया Railone यूनिफाइड ऐप लॉन्च किया है, ताकि आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सके। IRCTC ने इसके अलावा सर्विस को भी अपग्रेड किया है, ताकि तत्काल टिकट बुक करते समय लोगों को सर्वर क्रैश होने की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

तत्काल टिकट के लिए OTP बेस्ड वेरिफिकेशन लागू किया गया है। बिना वेरिफाइड यूजर्स ऑनलाइन तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। साथ ही, थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स के लिए तत्काल टिकट बुकिंग विंडो 30 मिनट बाद ओपन होगा। यही नहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए ई-टिकट कैंसिल कराने पर मैनुअली TDR भरने की जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक हो गई है। टिकट कैंसिल होने पर रिफंड अपने आप मिल जाएगा।

Image Source : X/Ashwini Vaishnawटिकट कैंसिलेशन के नियम

टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में बदलाव

  • IRCTC ने टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में भी कई बदलाव किए जाएंगे। यदि कंफर्म टिकट को ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 72 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं तो ज्यादा रिफंड मिलेगा। इसके लिए मिनिमम फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज लागू किया जाएगा।
  • कंफर्म टिकट को ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 72 से 24 घंटों के बीच कैंसिल करते हैं तो स्टैंडर्ड पैनाल्टी लगाया जाएगा। इसमें टिकट की प्राइस का 25% चार्ज वसूला जाएगा।
  • डिपार्चर टाइम से 24 से 8 घंटे के बीच कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर 50% रिफंड होगा।
  • ट्रेन छूटने से 8 घंटे के बाद या चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड नहीं मिलेगा।

इसके अलावा यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बुक किए गए टिकट में बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकते हैं। साथ ही, काउंटर से लिए गए फिजिकट यानी पेपर वाले टिकट को यात्री अब किसी भी रिजर्वेशन सेंटर से कैंसिल करा सकते हैं। पहले जिस रिजर्वेशन सेंटर से टिकट बुक किया जाता था वहीं से कैंसिल कराया जा सकता था।

इसके अलावा, फिजिकल टिकट को ऑनलाइन भी कैंसिल करा सकते हैं। इसके लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाकर फिजिकट टिकट कैंसिल कराने के ऑप्शन में जाना होगा। हालांकि, इसका रिफंड फिजिकल टिकट को किसी भी रिजर्वेशन काउंटर पर सरेंडर करने के बाद ही इनिशिएट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - BSNL ने शुरू की CNAP की टेस्टिंग, अब अनजान नंबर वाले कॉलर्स की होगी पहचान