A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के प्लान्स की मची धूम, 336 दिन और 200 दिन वाले रिचार्ज ने Airtel की उड़ाई नींद

Jio के प्लान्स की मची धूम, 336 दिन और 200 दिन वाले रिचार्ज ने Airtel की उड़ाई नींद

रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। अब जियो के दो ऐसे रिचार्ज प्लान्स हैं जिन्होंने एयरटेल की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है। हालांकि इन प्लान्स ने ग्राहकों को महंगे प्लान्स से बड़ी राहत दी है।

Jio, Jio Offer, Jio Best Plan, Jio News, Jio Validity Offer, Jio 200 days Plan, Jio 336 days Plan- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो की लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं।

रिलायसं जियो और एयरटेल देश की नंबर एक और नंबर दो टेलिकॉम कंपनी हैं। जियो के पास इस समय 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल के पास करीब 38 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। जियो सिर्फ ग्राहकों की संख्या के मामले में ही एयरटेल से आगे नहीं बल्कि रिचार्ज प्लान्स के ऑप्शन्स के मामले में भी जियो एयरटेल से काफी आगे है। जियो के पोर्टफोलियो में वैसे तो कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं लेकिन दो प्लान्स ने एयरटेल की टेंशन जमकर टेंशन बढ़ाई हुई है। 

आपको बता दें कि रिलायंस जियो के पास अपने 49 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जब से प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड जमकर बढ़ी है। यूजर्स की इसी डिमांड को पूरा करने के लिए जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।

जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर करता है। इसमें 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन के साथ साथ 365 दिन तक चलने वाले धांसू प्लान्स मौजूद हैं। आइए आपको दो ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताते हैं जिसमें 336 दिन और 200 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

Jio का 336 दिन वाला रिचार्ज प्लान

जियो के पास 336 दिन तक चलने वाला शानदार रिचार्ज प्लान है। यह प्रीपेड प्लान एक बार में पूरे साल के लिए आपकी टेंशन खत्म कर देगा। इस प्लान की कीमत की बात करें तो इसमें 1748 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस कीमत में आप 336 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए इसमें कुल 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। जियो का यह प्लान वॉइस एंड एसएमएस ओनली प्लान है इसलिए इसमें डेटा ऑफर नहीं किया जात है। रिचार्ज प्लान में आपको जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड स्पेस भी दिया जाता है।

Image Source : फाइल फोटोजियो अपने ग्राहकों को सस्ती कीमत में दे रहा है लंबी वैलिडिटी।

Jio का 200 दिन चलने वाला प्लान

अगर आपको लंबी वैलिडिटी वाला कोई ऐसा प्लान चाहिए जिसमें इंटरनेट डेटा मिले तो आप 200 दिन तक चलने वाले प्लान की तरफ से जा सकते हैं। जियो 2025 रुपये की सस्ती कीमत में ग्राहकों को 200 दिनों के लिए लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। 

Image Source : फाइल फोटोजियो के कई सारे प्लान्स में फ्री मिलेगा ओटीटी का सब्सक्रिप्शन।

रिचार्ज प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं। जियो अपने ग्राहकों को इसमें कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। प्लान 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही आपको इसमें 50GB एआई क्लाउड स्टोरेज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जियो इसमें एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 15 Plus को 19000 रुपये में घर लाने का मौका, Flipkart में औंधे मुंह गिरी कीमत