Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 Plus को 19000 रुपये में घर लाने का मौका, Flipkart में औंधे मुंह गिरी कीमत

iPhone 15 Plus को 19000 रुपये में घर लाने का मौका, Flipkart में औंधे मुंह गिरी कीमत

Written By: Gaurav Tiwari Published : May 16, 2025 03:49 pm IST, Updated : May 16, 2025 03:49 pm IST

iPhone 15 Plus को इस समय आप बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। फ्लिपकार्ट सेल ऑफर्स में अपने ग्राहकों को Apple iPhones पर तगड़े ऑफर्स दे रहा है।

iPhone 15 Plus, iPhone 15 Plus Offer, iPhone 15 Plus Discount, iPhone 15 Plus Sale, iPhone 15 Plus P- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो आईफोन 15 प्लस को फ्लिपकार्ट से सस्ती कीमत में खरीदने का है शानदार मौका।

आईफोन्स की गिनती प्रीमियम कैटेगरी के फोन्स में आती है। ये इतने महंगे होते हैं कि ज्यादातर लोग डिस्काउंट ऑफर में ही खरीदारी करते हैं। लेकिन अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है कि आपको आईफोन के लिए लाखों रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। Flipkart आईफोन्स पर धमाकेदार डील्स लेकर आया है। कंपनी ने iPhone 15 Plus की कीमत में बड़ी कटौती है। अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है। 

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में हाल ही 15 मई तक बिग बचत डेज सेल चल रही थी। सेल के खत्म होने के बाद भी कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन सेगमेंट में शानदार ऑफर दे रही है। iPhone 15 Plus की कीमतों में सबसे बड़ी कटौती हुई है। इस फोन पर कंपनी फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रही है।

अगर आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए बड़ी डिस्प्ले वाला फोन चाहिए तो आपको iPhone 15 Plus में मिलने वाले ऑफर्स को तुरंत लपक लेना चाहिए। Apple ने इसमें बड़ी डिस्प्ले के साथ हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप दिया है। इस स्मार्टफोन को आप आराम से कई सालों तक चला सकते हैं। आइए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

iPhone 15 Plus को सस्ते में खरीदने का मौका

 Flipkart में iPhone 15 Plus को इस समय 79,900 रुपये पर लिस्ट किया गया है। हमारे खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर किसी तरह का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर नहीं दे रहा था लेकिन आप बैंक ऑफर का लाभ लेकर अपने पैसे बचा सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% का कैशबैक दे रही है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सभी तरह के बैंक कार्ड्स पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देगा।  

आपके पास इस प्रीमियम आईफोन को करीब 19 हजार रुपये में खरीदने का शानदार मौका है। दरअसल फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 61,150 रुपये तक खरीद सकते हैं। अग आपको एक्सचेंज ऑपर की पूरी वैल्यू मिल जाती है तो आप इसे सिर्फ 18,750 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस ऑफर में ये ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन के आधार पर निर्भर करेगी। 

iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स

  1. iPhone 16 में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है जिसके बैक में ग्लास पैनल मिलता है। 
  2. इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है जिससे आप इसे पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसमें XDR OLED पैनल मिलता है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स iPhone 16 Plus मे iOS 18 का सपोर्ट मिलता है।
  5. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 48+12 मेगापिक्सल का डुअल सेटअप मिलता है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  8. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।

यह भी पढ़ें- Google Map में दिखती हैं रेड, ग्रीन, येलो, ब्लू, पर्पल और ब्राउन लाइन, 99% लोग नहीं जानते इनका मतलब

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement