A
Hindi News टेक न्यूज़ 84 दिन तक चलेगा Jio का यह सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा

84 दिन तक चलेगा Jio का यह सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा

रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान मौजूद है जिसमें यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ-साथ ढेर सारा डेटा और दूसरे कई सारे ऑफर्स मिलते हैं।

Jio Recharge Offer, Recharge Plan, Tech news, Tech news in Hindi, Gadgets News, Recharge Plan- India TV Hindi Image Source : फाइल फोटो जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास करीब 47 करोड़ लोगों का यूजरबेस है। जियो इतने बड़े यूजरबेस का बखूबी ध्यान रखता है। कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। जियो की तरफ से पिछले कुछ समय में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने अब अपनी लिस्ट में ऐसे प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ा दी है जिसमें 28 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। 

दरअसल जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से रिलायंस जियो यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी हुई है। अब मोबाइल यूजर्स के बीच में छोटे प्लान्स की डिमांड भी कम हो रही है। ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए जियो ने ज्यादा दिन तक चलने वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। 

जियो ग्राहकों की हो गई बल्ले-बल्ले

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने मोबाइल नंबर पर एक नया रिचार्ज प्लान लेने वाले हैं तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। हम आपको जियो का एक ऐसा सस्ता और किफायती प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको कई दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री कर देगा और साथ में ही आपको अधिक डेटा भी मिलेगा। 

Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का सबसे धमाकेदार रिचार्ज प्लान।

जियो की लिस्ट में 949 रुपये का एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्लान में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ आपको इसमें फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। जियो प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS ऑफर कर रहा है। 

प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा

अगर आप अधिक इंटरनेट यूज करते हैं तो यह प्लान आपकी टेंशन को कम कर देगा। जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान के साथ हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रहा है। इस तरह आपको इस पूरे प्लान में कुल 168GB डेटा मिल जाता है। आपको बता दें कि जियो का यह प्लान ट्रू 5G ऑफर के साथ आता है। इसमें एलिजबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। 

देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर की रही है। इसमें आपको 90 दिनों के लिए फ्री में जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही टीवी चैनल्स देखने के लिए इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलता है। कंपनी ग्राहकों को डेटा स्टोर करने के लिए 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें- iPhone 16e जैसे दिखने वाले Lava Bold N1 की सेल हुई शुरू, दमदार फीचर्स से लैस है यह सस्ता फोन