A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1.5 टन का 3 स्टार AC चलाने पर महीने भर में कितनी बिजली खर्च होगी? कितना बढ़ेगा खर्च-जानें यहां

1.5 टन का 3 स्टार AC चलाने पर महीने भर में कितनी बिजली खर्च होगी? कितना बढ़ेगा खर्च-जानें यहां

गर्मी तेजी से बढ़ रही है और आप भी AC चलाने लगे होंगे तो यहां जानें कि अगर 1.5 टन का 3 स्टार एसी चला रहे हैं तो महीने में कितनी बिजली खर्च होगी और कितना बिल बढ़ेगा।

AC Power Consumption- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK एसी चलाने पर बिजली खर्च कितना

1.5 Ton AC Power Consumption: गर्मियां इस समय पीक पर आती जा रही हैं और देश के कुछ राज्यों में तापमान 40-45 डिग्री के आसपास चला गया है। इतने ज्यादा टेंप्रेचर में घरों-दुकानों-संस्थानों-दफ्तरों में AC का चलाना लाजिमी है और लोग अब जमकर एसी चलाने लगे हैं। इतनी गर्मी में एसी चलाना मजबूरी हो जाता है और इसका असर लोगों के बिजली बिल पर देखा जाता है। गर्मियों में एसी चलने की वजह से घरों के मासिक बिजली बिल में काफी इजाफा देखा जाता है और इसके चलते घर का बजट महंगा हो जाता है। हालांकि अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके घर में बिजली बिल ज्यादा आ रहा है तो इसके लिए पहले ये जान लेना चाहिए कि आमतौर से एसी चलाने पर कितनी बिजली खर्च होगी और कितना बिल आने की संभावना रहती है।

एसी चलाने पर कितनी बिजली होगी खर्च

AC चलाने पर आने वाला बिजली बिल इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने टन का एसी लिया है और इसकी स्टार रेटिंग क्या है यानी 3 या 5 स्टार में से कितने स्टार का एसी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 1.5 टन का 3 स्टार AC चलाने पर एक दिन और एक महीने भर में कितनी बिजली खर्च होगी- 

1.5 टन का 3 स्टार AC चलाने पर एक घंटे में लगभग 1.15 से 1.7 यूनिट बिजली खर्च होती है। इसके हिसाब से एक दिन में अगर आप 8 घंटे एसी चलाते हैं तो 1.5 यूनिट प्रति घंटे के हिसाब से दिन भर में 12 यूनिट बिजली खर्च होगी। इसी तरह अगर 1.7 यूनिट प्रति घंटे खर्च करते हैं तो एक दिन में 13.6 यूनिट बिजली खर्च होगी। इस हिसाब से एक दिन में 12 यूनिट X 30 दिन = महीने भर में 360 यूनिट बिजली खर्च होगी। वहीं अगर 1.7 यूनिट प्रति घंटा से देखें तो दिन में 13.6 यूनिट X 30 दिन = 408 यूनिट बिजली हर महीने खर्च होगी।

अब जानें एसी चलाने पर महीने का खर्च कितना बढ़ सकता है-

आमतौर पर घरों में बिजली का खर्च 7-8 रुपये प्रति यूनिट होता है तो अगर 7 रुपये के हिसाब से देखें तो 360 यूनिट बिजली के हर महीने खर्च से आपका बिल 2520 रुपये बढ़ जाएगा। वहीं 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से महीने भर में 360 यूनिट का खर्च 2880 रुपये बढ़ जाएगा।

इसके अलावा अगर महीने भर में आप 408 यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं और 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देखा जाए तो महीने भर का खर्च 2856 रुपये बढ़ जाएगा। महीने भर में 408 यूनिट का खर्च 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देखें तो 3264 रुपये बिजली का खर्च बढ़ 
सकता है।

इन बातों पर निर्भर है एसी की यूनिट बिजली खर्च

एसी के ब्रांड, टेंप्रेचर सेटिंग और कमरे के माहौल के अलावा एसी के टाइप के आधार पर भी हर घंटे लगे वाली बिजली यूनिट का खर्च बदल सकता है। अगर आप 24 डिग्री टेंप्रेचर पर एसी चलाते हैं तो बिजली यूनिट सामान्य गति से खपत होगी। वहीं 18 डिग्री तापमान पर एसी चलाएंगे तो इसकी ज्यादा यूनिट खर्च होगी। एसी का टाइप यानी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला एसी नॉन-इन्वर्टर की तुलना में 30-40 परसेंट तक बिजली बचा सकता है।

ये भी पढ़ें 

OnePlus Nord CE 6 के लॉन्च की आहट तेज, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ बेंचमार्किग साइट पर दिखा