1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord CE 6 के लॉन्च की डेट कन्फर्म, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ बेंचमार्किग साइट पर भी दिखा

OnePlus Nord CE 6 के लॉन्च की डेट कन्फर्म, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ बेंचमार्किग साइट पर भी दिखा

 Published : Apr 20, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 04:12 pm IST

वनप्लस के फोन चाहने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि जल्द ही उन्हें OnePlus Nord CE 6 के लॉन्च की खबर मिल सकती है। नया हैंडसेट बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है।

Onelus Nord CE6- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड सीई6 Image Source : ONELUS

OnePlus Nord CE6 Launch: OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया गया था और कुछ ग्लोबल बाजारों में भी इसकी लॉन्चिंग हुई थी। अब वनप्लस ने ज्यादा देर नहीं करते हुए अपने दो नए हैंडसेट OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इन फोन को 7 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा और ये फोन OnePlus Nord 6 के बाद बाजारों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 

हाल में काफी रूमर्स इस बात की रही थीं कि इस मॉडल के बाद वनप्लस दो और फोन मॉडल्स को लॉन्च करने वाला है। इसी कड़ी में एक वनप्लस हैंडसेट जिसे OnePlus Nord CE 6 कहा जा रहा है, उसे बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस डिवाइस की बेंचमार्क साइट पर लिस्टिंग से इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चल रहा है। इस हैंडसेट को 8GB RAM के साथ देखा गया है।

OnePlus Nord CE 6 की गीकबेंच पर लिस्टिंग

वनप्लस का हैंडसेट जिसका मॉडल CPH2805 बताया जा रहा है ये गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है और इसे एक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सबसे पहले देखा था। इस मॉडल नंबर के आधार पर इस फोन को OnePlus Nord CE 6 कहा जा रहा है और बताया जा रहा है कि ये मॉडल वाला फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ये प्रस्तावित हैंडसेट इस समय गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ ARMv8 आर्किटेक्चर के साथ लिस्ट हुआ है और इसकी बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी 1.80GHz की है।

OnePlus Nord CE 6 का दमदार चिपसेट

इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट का साथ मिल रहा है और ये इसकी गीकबेंच पर लिस्टिंग के साथ रिवील हुआ है कि पावरफुल और दमदार चिपसेट से फोन लैस होने वाला है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि ये हैंडसेट हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Fusion और Vivo T5 Pro की तरह की पावर अपने ताजातरीन मॉडल को दे रहा है।

OnePlus Nord CE 6 में 8GB रैम 

OnePlus Nord CE 6 को लगभग 7.21GB रैम के साथ पेयर किया जा सकता है जो कि 8GB रैम के तौर पर मार्केट की जा रही है। हैंडसेट को Android 16 पर रन किया जा सकता है और इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये OxygenOS 16 के साथ शिप किया जा सकता है।

कब होगा फोन का ऑफिशियल लॉन्च

OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite फोन के ऑफिशियल लॉन्च को लेकर आज ही कंपनी की ओर से डेट कन्फर्म की गई है, हालांकि इसकी बेंचमार्क साइट पर लिस्टिंग इसके जल्द ही लॉन्च होने की संभावनाओं को पहले से ही सपोर्ट कर रही थी जो अब सच साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें 

Apple WWDC 2026 आ रहा करीब; कंपनी का Siri AI अपग्रेड, नए ऐप इंटीग्रेशन, iPhone एक्सपीरियंस बेहतर करने पर जोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक