Apple WWDC 2026: दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी दिग्गज कंपनियों में से एक एप्पल का सालाना इवेंट WWDC 2026 अब करीब आ रहा है। इस सालाना मच अवेटेड इवेंट के लिए तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है और एप्पल इसमें अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट को शोकेस करने को रेडी हो रहा है। ये इवेंट 8 जून को शुरू होने वाला है और इसमें एप्पल के कुछ सबसे बड़े सॉफ्टवेयर बदलाव रिवील होने वाले हैं। ये 7-दिनों का इवेंट होने वाला है और इसमें एप्पल का खास तौर पर iOS 27 पर फोकस होने की उम्मीद है।
हालिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि एप्पल का इस इवेंट में Siri पर बड़ा फोकस होने वाला है और ये इस साल के सबसे बड़े तकनीकी कार्यक्रम की सबसे बड़ी हाईलाइट में से एक होने वाला है। टेक जाइंट अपने वॉइस असिस्टेंट में काफी बड़े डिजाइन बदलाव को ला सकता है और खास बात ये होगी कि इसमें आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स होने वाले हैं। इसके जरिए एप्पल के आईफोन्स और दूसरी डिवाइसेज में नया इंटरफेस और डीप सिस्टम इंटीग्रेशन को देखा जा सकता है।
Apple WWDC 2026 में Siri रीडिजाइन रूप में पेश हो सकता है
WWDC 2026 में एप्पल Siri में जिन बदलावों पर काम कर रहा है उनमें फ्रेश विजुअल डिजाइन चेंज मुख्य रूप से शोकेस हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWDC 2026 में Siri एक ग्लोइंग एनिमेशन इफेक्ट के साथ सामने आ सकता है जिसके जरिए ये डार्क मोड में और ज्यादा विजिबल होगी। कंपनी का इस बदलाव के पीछे लक्ष्य है कि अपने डिवाइस असिस्टेंट को ज्यादा इंटरेक्टिव और मॉडर्न बनाया जा सकेगा।
डायनामिक आईलैंड सपोर्ट
इसके अलावा एप्पल की सपोर्टेड डिवाइसेज में Siri को डायनामिक आईलैंड के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। जैसे ही यूजर्स इसे एक्टिवेट करेंगे ये पिल शेप्ड एरिया एक विशाल इंटरेक्टिव पैनल के रूप में एक्सपेंड हो सकता है। एप्पल एक नया प्रॉम्प्ट बटन जैसे कि ‘Search और Ask.’ के तौर पर ला सकता है। ये यूजर्स को वॉइस असिस्टेंट के साथ ज्यादा आसानी से इंटरेक्ट करने में मदद करेगा। इसके अलावा तेज एक्सेस के लिए Siri के साथ एक नई सर्च बार लिंक की जा सकती है।
Siri में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल
एप्पल का Siri में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस सपोर्ट लाने पर सबसे ज्यादा फोकस है। इसके नए वर्जन में यूजर्स को सिंगल कमांड रिस्पॉन्स की बजाए लगातार कन्वर्सेशन करने की सुविधा मिलेगी। आप Siri से कई सारे सवाल एक साथ पूछ सकते हैं और ये संवाद को बिना रीस्टार्ट किए मुमकिन हो सकेगा। इसके अलावा सिरी आपके पर्सनल क्वेरीज को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकेगी। ये यूजर प्रिफरेंस को याद रख सकेगी और यूजर्स को ज्यादा कनेक्टेड जवाब देने में सक्षम होगी। इसके अलावा एप्पल एक ऑनस्क्रीन अवेयरनेस फीचर पर काम कर रहा है। इसके जरिए Siri आपकी डिवाइस पर क्या दिख रहा है उसके आधार पर रिस्पॉन्स कर सकेगी।
Siri App के लिए डेडीकेटेड ऐप
इन सब के अलावा हम इस इवेंट में डेडीकेटेड Siri ऐप का लॉन्च भी शायद देख सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो नया ऐप आपके पिछले कन्वर्सेशन को स्टोर कर सकती है जिससे यूजर्स संवाद वहीं से शुरू कर सकेंगे जहां पर छोड़ा था। इसके अलावा Siri ऐप के जरिए इसे सिस्टम टूल जैसे Spotlight के साथ कंबाइन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें