देसी ब्रांड Lava Mobiles के दो डिस्प्ले वाले फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। लावा का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में घर लाया जा सकता है। लावा ने इस फोन को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया था। फोन में दो डिस्प्ले के साथ-साथ बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन चीनी कंपनियों Xiaomi, Realme, Vivo, Oppo की बड़ी टेंशन बढ़ा चुका है।
दो डिस्प्ले वाला फोन हुआ सस्ता
अमेजन पर लावा के इस सस्ते 5G फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। लावा ने इसे 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। अमेजन पर इसे 16,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह 1,000 रुपये में मिलेगा।
Lava Agni 3 5G के फीचर्स
लावा के इस सस्ते 5G फोन में 6.78 इंच का मेन AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का मेन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रेजलूशन को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें एक 1.74 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले को खास तौर पर नोटिफिकेशन और क्विक एक्शन और मैसेज आदि के रिप्लाई के लिए दिया गया है ताकि बिना फोन उठाए भी यूजर्स ये काम कर सके।
Image Source : lava mobile webisteलावा अग्नि 3 5जी
Lava Agni 3 में MediaTek Dimensity 7300x प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगर, डुअल 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें - करोड़ों Android यूजर्स की ये दिक्कत जल्द होगी दूर, गूगल ने मानी गलती