1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. करोड़ों Android यूजर्स की ये दिक्कत जल्द होगी दूर, गूगल ने मानी गलती

करोड़ों Android यूजर्स की ये दिक्कत जल्द होगी दूर, गूगल ने मानी गलती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 14, 2026 11:25 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 11:25 am IST

गूगल ने कंफर्म किया है कि वो जल्द ही एंड्रॉइड यूजर्स के वॉल्यूम कंट्रोल वाली दिक्कत को दूर कर देगा। कंपनी इसके लिए जल्द ही फिक्स जारी करने वाला है।

Android smartphone bug fix- India TV Hindi
एंड्रॉइड स्मार्टफोन की ये दिक्कत जल्द होगी दूर Image Source : INDIA TV

गूगल जल्द करोड़ों Android यूजर्स की बड़ी दिक्कत को दूर करने वाला है। टेक कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि इस बग को फिक्स करने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही, इसके लिए अपडेट जारी किया जा रहा है। एंड्रॉइड यूजर्स को सेलेक्ट-टू-स्पीक फीचर के दौरान वॉल्यूम की से जुड़ी ये दिक्कत हो रही थी, जिसे कम्युनिटी फोरम पर रिपोर्ट किया गया था। एंड्रॉइड फोन में एक्सेसिबिलिटी फंक्शन का यह फीचर कई यूजर्स के लिए उपयोगी है।

एक्सेसिबिलिटी फीचर में दिक्कत

कई एंड्रॉइड फोन के एक्सेसिबिलिटी फीचर में मैग्निफिकेशन, टॉक-बैक, हिअरिंग ऐड सपोर्ट, वॉइस एक्सेस जैसे टूल्स होते हैं। इनमें से एक सेलेक्ट-टू-स्पीक नाम का फीचर है, जो ऑन-स्क्रीन एलिमेंट्स को सेलेक्टेड टेक्स्ट के जरिए पढ़ता है। गूगल ने इस टूल को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए रोल आउट किया था, जिन्हें डास्लेक्सिया, लो-विजन, रीडिंग कंप्रीहेंसन जैसी दिक्कत है। इस फीचर को लेकर कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया था। गूगल ने माना कि वॉल्यूम कंट्रोल वाली इस परेशानी को दूर की जाएगी।

जल्द जारी होगा फिक्स

सेलेक्ट-टू-स्पीक फीचर के वॉल्यूम को कंट्रोल करने में यूजर्स को दिक्कत आ रही थी। वॉल्यूम की में इस गड़बड़ी की वजह से यूजर्स मीडिया वॉल्यूम को एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे। गूगल ने कंफर्म किया है कि यूजर्स की इस दिक्कत को जल्द दूर कर ली जाएगी। कंपनी इस बग को फिक्स करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, गूगल ने इस बग को फिक्स करने के लिए कोई टाइमफ्रेम नहीं दिया है। फिलहाल गूगल ने लोगों को सलाह दी है कि वो सेलेक्ट-टू-स्पीक फीचर को डिसेबल कर लें। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और एक्सेसिबिलिटी वाले ऑप्शन में जाकर सेलेक्ट-टू-स्पीक को चुनें और फीचर को ऑफ कर दें।

गूगल पहले भी एंड्रॉइड यूजर्स को आने वाली कई दिक्कतों को बग फिक्स के जरिए सुधार कर चुका है। जब भी फोन के किसी फीचर में कोई दिक्कत आती है तो यूजर्स उसे रिपोर्ट करते हैं। अगर, आपको भी अपने एंड्रॉइड फोन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो आप गूगल के आधिकारिक फोरम पर जाकर इसे रिपोर्ट कर सकते हैं या फिर गूगल सपोर्ट के जरिए इसे मेंशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - हिंसक विरोध प्रदर्शन और डिजिटल शटडाउन के बीच ईरान में स्टारलिंक दे रहा फ्री इंटरनेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक