1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo भारत में जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत हुई लीक

Vivo भारत में जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत हुई लीक

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 24, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 04:45 pm IST

Vivo भारत में 10,000mAh बैटरी वाला फोन अगले महीने लॉन्च कर सकता है। चीनी कंपनी का यह फोन 6 अक्टूबर को Vivo V80 के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रिटेल बॉक्स सामने आया है।

Vivo S2- India TV Hindi
वीवो एस2 Image Source : VIVO

Vivo अगले महीने भारत में 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर सकता है। वीवो का यह फोन पिछले महीने लॉन्च हुए Vivo S2 का फैन एडिशन यानी FE मॉडल हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Vivo V80 के साथ पेश कर सकती है। वीवो के इस अपकमिंग फोन का रिटेल बॉक्स लीक हो गया है। साथ ही, फोन की कीमत भी सामने आई है।

Vivo S2 के लॉन्च हुए अभी कुछ सप्ताह ही हुए हैं और कंपनी इस सीरीज में एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Vivo V80 को अगले महीने 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। इस फोन के साथ-साथ Vivo S2 FE को भी पेश किए जाने की संभावना है। Vivo V80 के भी कई फीचर्स कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिए हैं।

रिटेल बॉक्स और कीमत रिवील

Vivo S2 FE का रिटेल बॉक्स सामने आया है। इसमें फोन का कलर ऑप्शन और कीमत रिवील हुई है। वीवो का यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसकी कीमत 39,999 रुपये होगी। इसे Stellar Green, Zen White और Tital Black कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स (संभावित)

Vivo S2 FE के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का  डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक हो सकती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिल सकता है। फोन में 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

वीवो का यह फोन 8.75mm मोटा होगा। इसमें 10,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा। कंपनी फोन के साथ 3 साल सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर कर सकती है।

यह भी पढ़ें - 60,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro, रिलांयस डिजिटल दे रहा ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।