1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नया लावा बोल्ड 2 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है Lava, 2 दिन बाद भारत में एंट्री करेगा फोन

नया लावा बोल्ड 2 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है Lava, 2 दिन बाद भारत में एंट्री करेगा फोन

Lava Bold 2 5G के लॉन्च का इंतजार खत्म होने को है और ये फोन 2 दिन बाद यानी 13 मार्च को भारत में लॉन्च हो जाएगा। फोन के डिजाइन की कुछ झलकियां सामने आई हैं।

Lava Bold 2 5G - India TV Hindi
Image Source : LAVA/AMAZON लावा बोल्ड 2 5G

Lava Bold 2 5G: देसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा इंटरनेशनल भारत में अपना नया लावा बोल्ड 2 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से यह फोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा। लावा ने अमेजन पेज पर फोन की लिस्टिंग अपडेट करने के बाद इस तारीख को कन्फर्म कर दिया है। लावा ने कुछ दिन पहले बोल्ड 2 5G को भारतीय बाजार के लिए टीज करना शुरू कर दिया था। बोल्ड सीरीज के साथ लावा का टारगेट अफोर्डेबल फोन पेश करना है जो दिखने में आकर्षक हों और आधुनिक सुविधाओं से लैस हों। कस्टमर अमेजन से इसे खरीद भी सकेंगे। 

लावा बोल्ड 2 5G के डिजाइन की कुछ झलकियां सामने आईं

टीजर इमेज और प्रोमो शॉट्स से लावा बोल्ड 2 5G के डिजाइन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। इस फोन की सबसे खास बात इसका अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। इसके जरिए कस्टमर्स सिर्फ स्क्रीन को छूकर फोन को अनलॉक कर सकेंगे—इसके लिए किसी अलग बटन की जरूरत नहीं होगी। फोन में सेल्फी कैमरे के लिए बीच में होल-पंच कटआउट दिया गया है और डिस्प्ले में पतले बेजल मिल सकते हैं। हालांकि नीचे की तरफ थोड़ी मोटी स्क्रीन है। इमेज से पता चलता है कि फोन में फ्लैट फ्रेम, फ्लैट रियर पैनल और पीछे की तरफ एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें दो रियर कैमरे और एक एलईडी फ्लैश है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में दिए गए हैं।

कहां से खरीद सकते हैं ये फोन

आप लावा बोल्ड 2 5G को लॉन्च होने के बाद Amazon India पर खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज, बैटरी और रैम की जानकारी सामने नहीं लाई है लेकिन टीजर में कम से कम एक ब्लैक वर्जन दिखाया गया है। हालांकि लावा लॉन्च के समय और भी कलर्स का ऐलान कर सकता है, ये संभावना है।

लावा बोल्ड 5G के बाद का फोन होगा ये 

यह नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए लावा बोल्ड 5G की जगह लेगा, जिसे अप्रैल 2025 में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। उस पुराने मॉडल में 6.67 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिली थी।

ये भी पढ़ें  

एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स क्षेत्र यानी AVGC को बढ़ावा दे रहा है भारत- PM मोदी