A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava Bold N2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, 50-मेगापिक्सेल कैमरा से लैस और कीमत 8000 रुपये से कम

Lava Bold N2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, 50-मेगापिक्सेल कैमरा से लैस और कीमत 8000 रुपये से कम

देसी कंपनी लावा का एक नया फोन आया है और लावा बोल्ड एन2 प्रो एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि काफी आकर्शक कीमत पर लॉन्च हुआ है।

Lava Bold N2 Pro- India TV Hindi
Image Source : LAVA लावा बोल्ड एन2 प्रो

Lava Bold N2 Pro Launched: देसी कंपनी लावा का नया फोन आज लॉन्च हो गया है और Lava Bold N2 Pro ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। ये फोन एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है और इस कैटेगरी के लिहाज से ही इसमें फीचर्स दिए गए हैं। लावा बोल्ड एन2 प्रो फोन में 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है और 8-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 4G कनेक्टिविटी मिल रही है और ये एंड्रॉइड 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करता है। ये हैंडसेट 2 कलर ऑप्शन्स में आ रहा है।

Lava Bold N2 Pro की भारत में अवेलिबिलिटी और कीमत को जानें

लावा बोल्ड एन2 प्रो फोन की कीमत कंपनी ने 7999 रुपये तय की है और आज दोपहर 12 बजे से ये फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल हो गया है। ये फोन दो कलर ऑप्शन्स में आ रहा है जिनमें ऑरोरा गोल्ड और एक्लिप्स ग्रे कलर के नाम शामिल हैं।

Lava Bold N2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

लावा का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) फोन है जो कि एंड्रॉइड 15 पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को एक बड़ा मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा जो कि एंड्रॉइड 16 का होगा और इसमें 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। ये फोन Unisoc T7250 चिपसेट से पावर्ड है और ये 4जीबी रैम के साथ बाजार में आ गया है।

फोन का कैमरा और डिस्प्ले कैसा है?

लावा बोल्ड एन2 प्रो फोन में फोटो और वीडियो के लिए 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 8-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। कंपनी के मुताबिक 6.75-इंच डिस्प्ले के साथ HD+ LCD पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन का लुक अच्छा है और ये एंट्री-लेवल फोन कैटेगरी में होने के बावजूद शानदार फिनिश के साथ आया है। 

Image Source : Lavaलावा बोल्ड एन2 प्रो

इस फोन में 128जीबी तक का बिल्च-इन स्टोरेज मिलता है और कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें टाइप-सी पोर्ट भी मिलता है और फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 18W तक की चार्जिंग कैपिसिटी के साथ आती है।

ये भी पढ़ें 

WhatsApp पर नए कलेवर में आएगी पुरानी फैसिलिटी, कौन-कौन हैं ऐप पर ऑनलाइन- पूरी लिस्ट देख सकेंगे