1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp पर नए कलेवर में आएगी पुरानी फैसिलिटी, कौन-कौन हैं ऐप पर ऑनलाइन- पूरी लिस्ट देख सकेंगे

WhatsApp पर नए कलेवर में आएगी पुरानी फैसिलिटी, कौन-कौन हैं ऐप पर ऑनलाइन- पूरी लिस्ट देख सकेंगे

 Published : Mar 31, 2026 11:44 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:44 am IST

WhatsApp पर जिस नए फीचर की बात हो रही है वो दरअसल आपकी सहूलियत को और बढ़ाने वाली है क्योंकि इससे आपको अपने ऑनलाइन कॉन्टेक्ट्स की जानकारी मिल जाएगी।

WhatsApp Online Contacts- India TV Hindi
व्हाट्सऐप ऑनलाइन कॉन्टेक्ट्स Image Source : FREEPIK

WhatsApp पर लगातार नई-नई सुविधाओं और फीचर्स की खबरों के आने का सिलसिला जारी है और इसी कड़ी में अब एक और अपडेट आ गया है। व्हाट्सऐप एक फीचर डेवलप कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स जान सकते हैं कि उनके कॉन्टेक्ट्स में से कौन-कौन ऑनलाइन हैं। इसकी मदद से यूजर्स को उन कॉन्टेक्ट्स के साथ चैट और कम्यूनिकेट करना आसान हो जाएगा जो ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और सही समय पर संवाद शुरू करना भी इस फीचर की मदद से आसान हो जाएगा।

ग्रुप में भी मिलेगी ऑनलाइन कॉन्टेक्ट्स की जानकारी

WhatsApp beta के एंड्रॉइड 2.24.25.30 अपडेट के मुताबिक ये जानकारी मिली है और WABetaInfo के ताजा अपडेट के मुताबिक ये व्हाट्सऐप फीचर किसी ग्रुप की गतिविधयों का इंडीकेटर साबित हो सकता है। इसके तहत ये फंक्शन किसी भी ग्रुप के टॉप लेबल में नजर आएगा और ये दिखाएगा कि आपके चुने हुए ग्रुप में से कौन-कौन कॉन्टेक्टस ऑनलाइन हैं यानी ग्रुप पर एक्टिव हैं। इसकी मदद से आप चैट स्क्रॉल किए बिना किसी भी इस यूजर के साथ चैट कर सकते हैं जो आपको ऑनलाइन दिख रहे हैं। ये खासतौर पर उस तरह के बड़े ग्रुप में काम आ सकता है जहां यूजर्स की एक्टिविटी दिन भर में कई बार बदलती है।

ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप एक्टिविटी इंडीकेटर को ज्यादा असरदार तरीके से दिखाने की कोशिश में लगा है। इस बार कॉन्टेक्ट्स के नाम के साथ ये भी दिखाएगा कि उनका लास्ट सीन यानी कितनी देर पहले वो ऑनलाइन थे, पता चलेगा। इसके साथ ही इस एंड्रॉएड के नए फीचर के मुताबिक एक यूजर अपने कॉन्टेक्ट्स की पूरी लिस्ट देख सकता है जो ऑनलाइन होंगे। 

WhatsApp Online Contacts
Image Source : WABETAINFOव्हाट्सऐप ऑनलाइन कॉन्टेक्ट्स

अगर आप यहां लगाई गई इमेज को देखें तो पाएंगे कि व्हाट्सऐप इस ऑप्शन को एक्सप्लोर कर रहा है और इसकी मदद से कंपनी अपने यूजर को दिखा पाएगी कि उसके कौन-कौन से कॉन्टेक्ट्स ऑनलाइन मौजूद हैं। ये फीचर आगे आने वाले अपडेट के साथ यूजर्स को मिल पाएगा। इसके जरिए यूजर्स को एक झलक में पता चल जाएगा कि उसके कॉन्टेक्ट्स लिस्ट में कौन-कौन ऑनलाइन है।

पहले का क्या है सिस्टम

फिलहाल के सिस्टम में यूजर्स को अगर ये पता करना है कि कोई ऑनलाइन है या नहीं तो उनको उस पर्टिकुलर शख्स के चैट बॉक्स में जाकर देखना होता था कि वो ऑनलाइन है या नहीं। इसका मतलब है कि हर बार आपको अलग-अलग व्यक्ति की चैट में जाकर चेक करना पड़ता है। हालांकि इस नए अपडेट के आने के बाद आपको पूरी लिस्ट एक साथ मिल जाएगी. ये लास्ट सीन की प्रायोरिटी के आधार पर देखी जाएगी यानी जो कॉन्टेक्ट 10 मिनट पहले तक ऑनलाइन था वो बाद में दिखेगा और जो 5 मिनट पहले तक ऑनलाइन था वो सबसे ऊपर दिखेगा। जो ऑनलाइन नहीं है वो लिस्ट में नीचे नजर आएंगे।

WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स का होगा पालन

हालांकि एक और बात ध्यान रखने वाली है कि अगर किसी ने प्राइवेसी सेटिंग्स में अपना लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस शो करने वाले ऑप्शन को बंद कर रखा है तो वो आपकी ऑनलाइन लिस्ट में नजर नहीं आएंगे। अगर किसी ने केवल लास्ट सीन ऑप्शन को डिसेबल कर रखा होगा तो वो ऑनलाइन की लिस्ट में नीचे नजर आ सकते हैं लेकिन अगर ऑनलाइन शो करने वाली सेटिंग्स को भी डिसेबल कर रखा है तो वो आपकी सूची में नजर नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें 

iPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, चूक ना जाना हजारों रुपये बचाने का मौका 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक