iPhone 17 Pro Max Discount Offer: आईफोन को खरीदने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए अच्छी रकम चुकाने के लिए भी तैयार हैं तो एप्पल के सबसे लेटेस्ट आईफोन iPhone 17 Pro Max को खरीदने का अच्छा मौका है। आईफोन 17 प्रो मैक्स के लॉन्च के समय इसके बेस 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये थी। अच्छी खबर ये है कि फिलहाल यह फोन कम कीमत पर अलेवेबल हो रहा है, जिससे इसे खरीदने का प्लान बनाने वालों के लिए अच्छा अवसर बना गया है। इस फोन को पिछले साल सितंबर में एप्पल के टॉप-एंड आईफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था और यह अभी भी लाइनअप में सबसे ऊपर है।
iPhone 17 Pro Max पर मिल रही डील और ऑफर
आईफोन 17 प्रो मैक्स फिलहाल विजय सेल्स पर 1,45,490 रुपये में लिस्टेड है। यानी यह अपनी लॉन्च कीमत से 4410 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसके अलावा इसके साथ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। अगर आप EMI पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 4500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। इससे इस फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 1,40,990 रुपये हो जाती है।
एक्सचेंज की फैसिलिटी भी मौजूद है
विजय सेल्स में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर एक्सचेंज का ऑप्शन भी अवेलेबल है। अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके इस नए आईफोन की कीमत और कम करवा सकते हैं। फाइनल कीमत आपके मौजूदा फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से तय होगी।
iPhone 17 Pro Max में क्या-खास है
एप्पल ने अपने मच अवेटेड डिवाइस के डिजाइन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं, जिनमें पीछे की तरफ एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल और नए कलर ऑप्शंस शामिल हैं। यह फोन एप्पल के A19 प्रो चिपसेट से लैस है। नॉर्मल इस्तेमाल में, यह मल्टीटास्किंग को बिना किसी परेशानी के संभालता है। यह हैवी गेम को भी लंबे समय तक बिना किसी बड़ी परेशानी के चला सकता है। सामने की तरफ इसमें ProMotion सपोर्ट के साथ 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है और आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन बाहर की रोशनी में भी काफी ब्राइट है और वीडियो देखने के लिए भी अच्छी है।
कैमरा और बैटरी
iPhone 17 Pro Max में पीछे की तरफ तीन 48MP कैमरे हैं, जिनमें एक प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें एक अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा है जो सेंटर-स्टेज फीचर्स को सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ भी इसकी एक और खासियत है।
ये भी पढ़ें