LED Smart TV खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 5 दिसंबर से शुरू हो रहे सेल में स्मार्ट टीवी की खरीद पर बंपर डिस्काउट ऑफर किया जा रहा है। आप महज 5,499 रुपये की कीमत में एलईडी स्मार्ट टीवी अपने घर ला सकते हैं। फ्रेंच कंपनी Thomson ने अपने स्मार्ट टीवी की खरीद पर ब्लॉकबस्टर डील पेश की है। इसमें 24 इंच, 32 इंच, 40 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी सस्ते में मिलेंगे।
10,000 रुपये से कम वाले LED Smart TV
इस सेल में आपको 10,000 रुपये से कम में कई एलईडी स्मार्ट टीवी को आप घर ला सकते हैं। 32 इंच के अल्फा मॉडल को 8,299 रुपये में, 24 इंच के अल्फा मॉडल को 5,999 रुपये में, 32 इंच के RT और H1111 मॉडल को 9,499 रुपये में, 24 इंच के Q अल्फा मॉडल को 6,299 रुपये में, 32 इंच के अल्फा मॉडल को 8,499 रुपये में, 32 इंच के TM मॉडल को 6,999 रुपये में और 24 इंच के TM मॉडल को 5,499 रुपये में घर ला सकते हैं।
प्रीमियम टीवी पर ऑफर
फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रहे सेल में 55 इंच की स्क्रीन साइज वाला LED Smart TV महज 28,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। वहीं, NeoX मॉडल को 31,999 रुपये में घर ला सकते हैं। वहीं, 65 इंच वाला मॉडल 43,999 रुपये और 75 इंच वाला मॉडल 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
थॉमसन के ये स्मार्ट टीवी Android और Jio Tele OS पर काम करते हैं। इनमें क्वांटन डॉट टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन मिलती है। साथ ही, ये स्मार्ट टीवी बेजललेस डिजाइन 4K रेजलूशन वाले डिस्प्ले, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ-साथ 108W तक के स्पीकर के साथ आते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, LAN जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें -
OnePlus लाया 8300mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे 16GB रैम, 1TB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स