1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 15 लाख रुपये में लॉन्च हुआ LG का 115 इंच स्क्रीन वाला Mini LED TV, घर बन जाएगा थिएटर

15 लाख रुपये में लॉन्च हुआ LG का 115 इंच स्क्रीन वाला Mini LED TV, घर बन जाएगा थिएटर

LG ने भारत में सबसे बड़ी स्क्रीन वाला अपना evo Mini LED टीवी लॉन्च कर दिया है। एलजी का यह प्रीमियम स्मार्ट टीवी 15 लाख रुपये की कीमत में आता है।

LG Mini LED TV- India TV Hindi
Image Source : LG एलजी मिनी एलईडी टीवी

LG ने भारत में अपना 115 इंच की स्क्रीन वाला evo Mini LED टीवी लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी फास्ट Alpha 8 AI चिपसेट से लैस है। कंपनी ने अगस्त में भी AI Smart TV की नई सीरीज पेश की थी। ये स्मार्ट टीवी सीरीज 19,990 रुपये से लेकर 12,99,990 रुपये की प्राइस रेंज में पेश की गई थी। LG से पहले Sony ने भी भारत में 115 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था।

कितनी है कीमत?

LG का यह evo Mini LED स्मार्ट टीवी 14,99,990 रुपये की कीमत में आता है। इस स्मार्ट टीवी को आधिकारिक तौर पर Tata Croma पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह 2026 evo लाइनअप का अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला टेलीविजन है। कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्ट टीवी घर में सिनेमा हॉल यानी थिएटर वाली फील कराएगा।

LG evo Mini LED TV के फीचर्स

एलजी के इस 115 इंच के Mini LED Smart TV के फीचर्स की बात करें तो यह AI टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी ने इसमें प्रिसिजन डिमिंद टेक्नोलॉजी वाला अल्ट्रा डिस्प्ले यूज किया है। यह डायनैमिक QNED कलर प्रो, AI सुपर अपस्केलिंग, डायनैमिक टोन मैपिंग प्रो जैसे फीचर्स से लैस है। इन फीचर्स की वजह से टीवी पर मूवीज, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स आदि देखते समय 4K डिटेल एक्सपीरियंस मिलेगा।

Image Source : LGएलजी मिनी एलईडी टीवी

यह फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी AI Sound Pro टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से घर में स्टेडियम वाला साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें 11.1.2 चैनल दिया गया है। वहीं, इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz है और इसमें मोशन बूस्टर भी दिया गया है। यह स्मार्ट चीवी Alpha 8 AI Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। इसमें webOS 26, वॉइस आईडी, मल्टीएआई, LG शील्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

LG इससे पहले 100 इंच का AI स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुका है। इस स्मार्ट टीवी में कंपनी ने AI चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी के पास OLED evo स्मार्ट टीवी सीरीज भी है, जिसमें हाइपर रेडिएंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की यह OLED evo G6 सीरीज 2,14,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा OLED evo C6 सीरीज भी कंपनी ने लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Redmi ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला धांसू गेमिंग फोन