1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. LG ने भारत में लॉन्च किए AI Smart TV के कई मॉडल, कीमत 19,990 रुपये से शुरू, मिलेगी 115 इंच की स्क्रीन

LG ने भारत में लॉन्च किए AI Smart TV के कई मॉडल, कीमत 19,990 रुपये से शुरू, मिलेगी 115 इंच की स्क्रीन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 04, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 01:10 pm IST

LG ने भारत में AI Smart TV की नई रेंज पेश की है। ये स्मार्ट टीवी बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में उतारे गए हैं, जिसकी कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है और 12,99,990 रुपये तक जाती है।

LG AI Smart TV- India TV Hindi
एलजी एआई स्मार्ट टीवी Image Source : LG INDIA

LG India ने भारत में AI Smart TV 2026 सीरीज की नई रेंज पेश की है। ये स्मार्ट टीवी लेटेस्ट Mini LED टेक्नोलॉजी से लैस हैं। कंपनी ने अपनी इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज में कई मॉडल उतारे हैं, जिनकी कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, प्रीमियम मॉडल की कीमत 12,99,990 रुपये तक जाती है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी की ये स्मार्ट टीवी चार अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo/Mini RGB evo और Nano 4K UHD के साथ आते हैं। अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले ये स्मार्ट टीवी 43 इंच से लेकर 115 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किए गए हैं। Sony ने भी कल यानी 3 अगस्त को भारत में 115 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 46 लाख रुपये है।

4K Mini LED

LG ने इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में QNED evo Mini LED, QNED mini LED वाले स्मार्ट टीवी पेश किए हैं, जो 43 इंच से लेकर 115 इंच की स्क्रीन साइज में आते हैं। QNED evo Mini LED सीरीज में दो स्क्रीन साइज - 115 इंच और 86 इंच के टीवी उतारे गए हैं। वहीं, QNED सीरीज में तीन स्क्रीन साइज 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच के टीवी लॉन्च किए गए हैं। वहीं, QNED mini LED सीरीज में एक ही 43 इंच की स्क्रीन साइज वाला टीवी पेश किया गया है। इस टेक्नोलॉजी वाले स्मार्ट टीवी सीरीज की कीमत 52,990 रुपये से शुरू होती है।

OLED evo

यह LG की अब तक की सबसे ब्राइटेस्ट OLED स्क्रीन वाली टीवी है, जिसमें हाइपर रेडिएंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की यह OLED evo G6 सीरीज 2,14,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इस सीरीज में कंपनी ने 5 स्क्रीन साइज- 97 इंच, 83 इंच, 77 इंच, 65 इंच और 55 इंच वाला मॉडल पेश किया है।

इसके अलावा OLED evo C6 सीरीज को कंपनी ने 6 स्क्रीन साइज - 83 इंच, 77 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 48 इंच और 42 इंच में पेश किया है। इसकी कीमत 1,19,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, OLED B6 सीरीज में कंपनी ने दो स्क्रीन साइज- 65 इंच और 55 इंच वाले मॉडल पेश किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,47,490 रुपये से शुरू होती है।

Micro RGB evo

यह कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस LCD टेक्नोलॉजी है, जिसके साथ AI प्रोसेसर दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल MRGB96 और MRGB85 उतारे हैं। MRGB96 को कंपनी ने एक ही स्क्रीन साइज 100 इंच में पेश किया है। इसकी कीमत 12,99,990 रुपये है। वहीं, MRGB85 को चार स्क्रीन साइज 86 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच में पेश किया है। इस सीरीज की कीमत 1,28,990 रुपये से शुरू होती है।

Nano 4K UHD

इस सीरीज में 4K रेजलूशन वाला डिस्प्ले यूज किया है। इस सीरीज में कंपनी ने 7 स्क्रीन साइज में स्मार्ट टीवी उतारे हैं। ये 98 इंच, 86 इंच, 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच की स्क्रीन साइज में आते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 38,990 रुपये है। वहीं, LG के Smart AI टीवी को कंपनी ने दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 32 इंच में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें - iPhone यूजर्स अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे Telegram? Apple ने स्टोर से हटाया ऐप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक