आप क्रिकेट मैच से लेकर पसंदीदा वेब सीरीज और मूवीज को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। अपने घर की दीवार को सिनेमा हॉल की स्क्रीन बनाने के लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है। 65 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले 4K Smart TV काफी सस्ते में मिल रहा है। इन 4K Smart TV की कीमत में 66% तक की बड़ी कटौती की गई है। नए लॉन्च हुए मॉडल से लेकर पिछले साल पेश हुए UHD TV की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है।
Reliance Digital पर आपको LG, TCL, Toshiba, Sony जैसे ब्रांड्स के 4K Smart TV काफी सस्ते में मिल जाएंगे। इन स्मार्ट टीवी को MRP से 66% तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इन बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की खास बात ये है कि इनमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इनकी स्क्रीन में QLED या क्वांटम LED पैनल यूज किया गया है, जो आपका व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाता है। आइए, जानते हैं 65 इंच के 4K Smart TV पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
Sony Bravia 3 Series
सोनी के इस 65 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले 4K Smart TV को 39% सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी 93,290 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहाहै। सोनी ब्रेविया सीरीज का यह स्मार्ट टीवी 1,51,900 रुपये की कीमत में आता है।
Toshiba
अमेरिकन ब्रांड Toshiba के इस 65 इंच वाले 4K Smart TV को 47,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 99,999 रुपये में आता है और इसकी खरीद पर 52% का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 8,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
LG TV
दक्षिण कोरियाई कंपनी LG के 4K Smart TV को आप 66,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 96,700 रुपये में आता है। रिलायंस डिजिटल पर यह टीवी 31% डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसे 66,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
TCL
TCL के 65 इंच वाले 4K Smart TV को आप 39,591 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 66% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 1,15,220 रुपये है।
यह भी पढ़ें - अब बच्चे भी Safely यूज कर पाएंगे WhatsApp, आया नया पैरेंट कंट्रोल फीचर, जानें कैसे करेगा काम