1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब बच्चे भी Safely यूज कर पाएंगे WhatsApp, आया नया पैरेंट कंट्रोल फीचर, जानें कैसे करेगा काम

अब बच्चे भी Safely यूज कर पाएंगे WhatsApp, आया नया पैरेंट कंट्रोल फीचर, जानें कैसे करेगा काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 12, 2026 07:21 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 07:22 am IST

WhatsApp ने बच्चों की सेफ्टी को देखते हुए नया पैरेंट्स मैनेज्ड अकाउंट सपोर्ट फीचर रोल आउट किया है। अब बच्चों को वॉट्सऐप इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होगा और उन्हें डिजिटली अब्यूज नहीं किया जा सकेगा।

WhatsApp New Feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप में नया फीचर Image Source : WHATSAPP

अब बच्चे भी वॉट्सऐप को Safely यूज कर सकते हैं। मेटा ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नया पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट सपोर्ट रोल आउट किया है। इसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चों को वॉट्सऐप पर Stalk नहीं किया जा सकेगा। कोई भी अनजान यूजर बच्चों को कॉल या मैसेज नहीं कर पाएंगे। ये मैसेज पहले पैरेंट को दिखाई देंगे, इसके बाद अगर पैरेंट Allow करेंगे तो ही वो मैसेज बच्चों के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। वॉट्सऐप ने इस नए फीचर को कई पैरेंट्स और परिवार से फीडबैक लेने के बाद रोल आउट किया है। आने वाले कुछ सप्ताह में इस फीचर को ग्लोबली रोल आउट किया जाएगा।

क्या हैं पैरेंट्स मैनेज्ड वॉट्सऐप अकाउंट्स?

WhatsApp ने अपने ब्लॉग-पोस्ट के जरिए बताया कि यह एक नए तरीके का अकाउंट है, जो खास तौर पर प्री-टिन यानी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इन अकाउंट्स को पैरेंट्स या गार्जियन द्वारा क्रिएट और कंट्रोल किया जाएगा और उनके अकाउंट्स से ही लिंक होगा। अपने ब्लॉग पोस्ट में वॉट्सऐप ने कहा कि यह पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वो अकाउंट्स हैं, जिनपर प्राइवेट मैसेज और वॉइस कॉल्स को और सख्ती से मैनेज किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए ऐसा सुरक्षित माहौल तैयार होगा, जिसमें वो केवल परिचित लोगों से ही कम्युनिकेट कर पाएंगे। अनजान लोगों के मैसेज और कॉल्स को पैरेंट्स द्वारा कंट्रोल किया जाएगा।

पैरेंट्स के पास रहेगा ज्यादातर कंट्रोल

यही नहीं, बच्चे अगर किसी स्पेसिफिक ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए भी पैरेंट्स के परमिशन की जरूरत होगी। बिना पैरेंट्स की अनुमति के बच्चे किसी भी ग्रुप में जुड़ नहीं पाएंगे। इन स्पेशल अकाउ्ट्स में कई तरह के फीचर्स को डिसेबल कर दिया गया है, जो रेगुलर अकाउंट्स में मिलते हैं। इनमे वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट फीचर को हटा दिया गया है यानी बच्चे अपने वॉट्सऐप में स्टेटस शेयर नहीं कर पाएंगे। साथ ही, उन्हें किसी वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने की अनुमति नहीं होगी और इन स्पेशल अकाउंट में Meta AI फीचर भी नहीं मिलेगा। साथ ही, डिसअपियरिंग मैसेज फीचर भी वन-टू-वन चैट्स के लिए हटा दिया गया है।

अगर, कोई अनजान यूजर बच्चों को वॉट्सऐप पर मैसेज या कॉल के जरिए संपर्क करना चाहेंगे तो इसके लिए मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर बनाया गया है, जो पिन द्वारा प्रोटेक्टेड होगा। पैरेंट्स पिन डालकर इस फोल्डर को ओपन कर पाएंगे और अनजान लोगों के मैसेज पढ़ पाएंगे। बच्चों के लिए इसका एक्सेस रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है। हालांकि, बच्चों के इस स्पेशल अकाउंट में रेगुलर अकाउंट्स की तरह ही एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन उपलब्ध रहेगा।

कैसे क्रिएट करें पैरेंट्स मैनेज्ड WhatsApp अकाउंट?

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अगर पैरेंट्स को अकाउंट क्रिएट करना हो, तो वो इसे क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी। अकाउंट साइन-अप करते समय इसमें पैरेंट्स-मैनेज्ड अकाउंट क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा। प्री-टीन की एज एंटर करते ही यह पैरेंट्स को कंट्रोल करने और मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर में पिन सेट-अप करने का ऑप्शन देता है। पैरेंट्स या गार्जियन इसके बाद वॉट्सऐप बच्चों को इस्तेमाल करने के लिए दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp और Signal के करोड़ों यूजर्स के अकाउंट हो सकते हैं हैक, जारी हुई नई चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक