1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या WhatsApp यूज करने के लिए सभी को देने होंगे पैसे? Meta लाने वाला है पेड सब्सक्रिप्शन प्लान

क्या WhatsApp यूज करने के लिए सभी को देने होंगे पैसे? Meta लाने वाला है पेड सब्सक्रिप्शन प्लान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2026 10:38 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 10:56 am IST

WhatsApp के लिए जल्द ही पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी की जा रही है। Meta फिलहाल इसकी बीटा टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे रोल आउट किया जा सकता है।

WhatsApp Paid Subscription- India TV Hindi
वॉट्सऐप पेड सब्सक्रिप्शन Image Source : UNSPLASH

WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए अब आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta ने वॉट्सऐप के इस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। वॉट्सऐप के रेगुलर यूजर को कुछ सुविधाओं के लिए Plus सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। प्रीमियम यूजर्स को रेगुलर अनपेड यूजर के मुकाबले एक्स्ट्रा टूल्स का एक्सेस मिलेगा, जो यूजर्स को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने का अलग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

मिलेगा पर्सनलाइज्ड फीचर

WhatsApp की डेवलपमेंट्स पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम किया जा रहा है। पेड वर्जन में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड इंटरफेस मिल सकता है। यूजर्स अपने पसंद के हिसाब से ऐप के आइकन और थीम को बदल सकते हैं। Android यूजर्स को इसके लिए 14 नए आइकन स्टाइल मिलेंगे, जो अभी डेवलपमेंट फेज में है।

इसके अलावा पेड वर्जन वाले यूजर्स को वॉट्सऐप चैट में मैसेज पिन करने की ज्यादा लिमिट मिलेगी। यूजर्स अपने 20 चैट्स को पिन कर पाएंगे यानी मौजूदा 3 मैसेज के मुकाबले 17 मैसेज ज्यादा पिन करने की लिमिट मिलेगी। साथ ही, ऐप नोटिफिकेशन्स के लिए पेड यूजर्स को एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स मिलेंगे, जिन्हें यूजर्स अपने दोस्तों के लिए सेट कर पाएंगे। इनकमिंग वॉट्सऐप कॉल के लिए इन रिंगटोन्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फ्री यूजर्स को मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

WABetaInfo के मुताबिक पेड वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कई सब्सक्राइबर्स ओनली फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिनमें एक्सक्लूसिव स्टीकर पैक भी शामिल है। ये फीचर्स फ्री यूजर्स को नहीं मिलेंगे। हालांकि, फ्री यूजर्स के लिए मौजूदा मिलने वाली सुविधाएं पहले की तरह ही मिलती रहेंगी। अतिरिक्त सुविधाओं के लिए यूजर्स को वॉट्सऐप के पेड प्लान को सब्सक्राइब करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल पेड सब्सक्रिप्शन फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसे रोल आउट कर सकती है।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 256GB को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, हुआ तगड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक