A
Hindi News टेक न्यूज़ 8 साल की उम्र में बन गए AI Summit के कीनोट स्पीकर, जाने कौन हैं रणवीर सचदेवा

8 साल की उम्र में बन गए AI Summit के कीनोट स्पीकर, जाने कौन हैं रणवीर सचदेवा

AI Impact Summit में शामिल होने दुनियाभर के ग्लोबल लीडर्स और टेक जगत की हस्तियां नई दिल्ली के भारत मंडपम में इकट्ठा हुए हैं। इस इवेंट में सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर रणवीर सिंह सचदेवा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Ranvir Sachdeva- India TV Hindi Image Source : RANVIR SINGH SACHDEVE/X रणवीर सचदेवा

AI Impact Summit में जहां देश-विदेश के टेक लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं वहीं इस ग्लोबल इवेंट में सबसे कम उम्र कीनोट स्पीकर रणवीर सचदेवा काफी चर्चा में है। चाइल्ड प्रोडिजी, टेकनोलॉजिस्ट और ग्लोबल ऑथर इस इवेंट में प्राचीन भारतीय फिलॉसॉफी और मॉडर्न डे टेक्नोलॉजी पर बोलने वाले हैं। इससे पहले भी रणवीर कई एआई और टेक इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं।

एआई समिट में भाग ले रहे 8 साल के कीनोट स्पीकर ने कहा कि वो इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के कीनोट स्पीकर हैं। वो प्राचीन भारतीय दर्शनशास्त्र और मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वो दुनिया के अन्य देशों द्वारा बनाए जाने वाले एआई को लेकर अलग अप्रोच पर भी अपनी राय रखेंगे। इस इवेंट में वो भारत एआई को लेकर क्या कर रहा है और अपने भारतीय एआई मॉडल का यूजकेस भी प्रदर्शित करने वाले हैं। एआई समिट में रणवीर सिंह सचदेवा बताएंगे कि कैसे उनका एआई मॉडल भारत की जीडीपी और एआई लिट्रेसी में योगदान देगा।

कौन हैं रणवीर सिंह सचदेवा?

रणवीर सिंह सचदेवा भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट से पहले एआई फॉर गुड समिट में भी स्पीकर रह चुके हैं। उनका जन्म 2017 में हुआ है और वो महज 8 साल के हैं। वो टेक्नोलॉजिस्ट के साथ-साथ ग्लोबल ऑथर और TEDx स्पीकर भी रह चुके हैं। एआई फॉर गुड समिट में रणवीर सिंह सचदेवा ने इंटरनेशन टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के एम्बेसेडर के तौर पर रिप्रजेंट किया था। इसके अलावा वो कई और टेक्नोलॉजी संगठनों के एम्बेसेडर रह चुके हैं।

पिछले साल जुलाई 2025 में रणवीर को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने एआई एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी पर युवाओं और डेलीगेट्स के सामने अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया था। वो एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट में भी सबसे युवा कीनोट स्पीकर रह चुके हैं। सितंबर 2024 में महज 6 साल की उम्र में रणवीर UN हेडक्वार्टर के जनरल असेंबली सेशन में भाग लेने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पार्टिशिपेंट रह चुके हैं।

Apple से क्या है नाता?

रणवीर ने 2023 में महज 5 साल की उम्र में Apple Swift प्रोग्रामर बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोग्रामर रह चुके हैं। एप्पल सीईओ टिम कुक ने रणवीर को 2023 में आयोजित WWDC में शामिल होने के लिए एप्पल के कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर में इन्वाइट किया था।

यह भी पढ़ें - डीपफेक और चाइल्ड सेफ्टी पर बोले पीएम मोदी, कहा- और ज्यादा विजिलेंट होने की जरूरत