Meta AI Shopping Assistant: रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा एआई चैटजीपीटी और जेमिनी से मुकाबला करने के लिए पर्सनलाइज्ड शॉपिंग रिकमेंडेशन की टेस्टिंग कर रही है। सोशल मीडिया के साथ साथ मेटा अपने एआई असिस्टेंट में नई शॉपिंग और रिसर्च कैपिसिटी की टैस्टिंग कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ऐसे फीचर डेवलप कर रही है जो यूजर्स को प्रोडक्ट पर रिसर्च करने और सीधे अपने एआई असिस्टेंट जिसे मेटा एआई नाम दिया गया है पर खरीदारी के रिकमंडेशन हासिल करने की अनुमति देगा। बताया जा रहा है कि यह कदम मेटा के उन लगातार कोशिशों का विस्तार है जिसके तहत वह ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी जैसे अन्य एआई प्लेटफॉर्म से मुकाबला करना चाहता है। इन्होंने हाल ही में अपने ब्राउजिंग और शॉपिंग टूल में नए फीचर जोड़े हैं।
मेटा एआई का शॉपिंग फीचर
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा का नया शॉपिंग टूल अमेरिका स्थित मेटा एआई वेब इंटरफेस के चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूजर्स कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स या एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट्स के सुझाव मांग सकते हैं और चैटबॉट प्रोडक्ट्स की इमेज का एक कैरोसेल दिखाएगा। मेटा के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि शॉपिंग टूल की टेस्टिंग की जा रही है लेकिन इनकम हासिल करने की योजनाओं के बारे में अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है।
क्या-क्या कर सकता है मेटा का एआई असिस्टेंट
बाहरी वेबसाइटों या सर्च इंजनों पर यूजर्स को रीडायरेक्ट करने के बजाय, एआई असिस्टेंट उत्पादों का सारांश दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक हरेक प्रोडक्ट कार्ड में ब्रांड, वेबसाइट और कीमत का विवरण देने वाला एक कैप्शन शामिल होता है। चैटबॉट बुलेट-पॉइंट फॉर्मेंट में एक संक्षिप्त विवरण भी प्रदान करता है कि उन उत्पादों की रिकमंडेशन क्यों की गई।
यूजर्स सवाल भी पूछ सकेंगे और शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिंक भी हासिल कर सकेंगे
यूजर्स स्मार्टफोन, लैपटॉप या होम अप्लायंसेज की तुलना जैसे सामान्य भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और उन्हें प्राइस रेंज, फीचर्स की तुलना और संभावित फायदे-नुकसान सहित डिटेल जानकारी हासिल होगी। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि मेटा भविष्य में ऑनलाइन रिटेल मर्चेट्स या शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिंक को इंटीग्रेट कर सकता है।
एआई असिस्टेंस ने पर्सनलाइज्ड रिकमंडेशन दीं जो हैरान करने वाली थीं
जरूरत पड़ने पर चैटबॉट की रिकमंडेशन्स मेटा के यूजर्स के बारे में पहले से इक्ट्ठी जानकारी, जैसे कि स्थान और अनुमानित जेंडर के आधार पर पर्सनलाइज्ड होंगी। उदाहरण के लिए जब टैस्टिंग फेज में जब यूजर से पफर जैकेट खोजने के लिए कहा गया, तो एआई असिस्टेंट ने न्यूयॉर्क में यूजर के स्थान का कॉन्टेक्स्ट लिया और खाते से जुड़े नाम के आधार पर महिलाओं की जैकेट की रिकमंडेशन दी।
ChatGPT और Google क्या कर रहे हैं
उदाहरण के लिए, ChatGPT ने एजेंटिक शॉपिंग एक्सपीरिएंस पेश किए हैं जो कस्टमर्स को उत्पादों को एक्सप्लोर करने और कुछ मामलों में पार्टनर मर्चेंट्स के साथ इंस्टेंट चेकआउट इंटीग्रेशन के माध्यम से खरीदारी करने में सक्षम बनाते हैं। दूसरी ओर Google अपने सर्च इंजन और जेमिनी ऐप में AI-बेस्ड शॉपिंग सुविधाओं का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है। AI क्षेत्र में कॉम्पीटीशन बढ़ने की संभावना को देखते हुए, AI कंपनियां अपने असिस्टेंट को केवल चैटिंग इंटरफेस से कहीं ज्यादा के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें
Oppo K14 5G की भारत में एंट्री डेट कन्फर्म, कलर और बैटरी कैपिसिटी का भी हुआ खुलासा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स