1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo K14 5G की भारत में एंट्री डेट कन्फर्म, कलर और बैटरी कैपिसिटी का भी हुआ खुलासा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K14 5G की भारत में एंट्री डेट कन्फर्म, कलर और बैटरी कैपिसिटी का भी हुआ खुलासा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

 Published : Mar 03, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 06:42 pm IST

Oppo K14 5G नाम का यह फोन मार्च में ही लॉन्च होने वाला है और इसके बारे में कंपनी ने यह जानकारी दी है कि एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके लिए अवेलेबल है।

Oppo K14 5G- India TV Hindi
ओप्पो के 14 5जी Image Source : OPPO

Oppo K14x 5G: Oppo K14x 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। यह चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो की नई K14 लाइनअप का पहला फोन है। इस फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, 6500mAh की बैटरी और ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। अब कंपनी इस नई लाइनअप के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Oppo K14 5G नाम का यह फोन मार्च के दूसरे सप्ताह में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा इस आगामी हैंडसेट के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है। यहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और बैटरी कैपिसिटी सहित कई जानकारियों के बारे में जान सकते हैं।

Oppo K14 5G 9 मार्च को भारत में लॉन्च होगा

चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ओप्पो ने घोषणा की है कि उसका नया Oppo K14 5G 9 मार्च को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च की गई है, जिससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में इसकी मौजूदगी कन्फर्म होती है। यह ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। अपकमिंग फोन पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Oppo K14 5G के और स्पेसिफिकेशन्स

साथ ही हैंडसेट में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसमें ColorOS का कोई अननोन संस्करण भी होगा। ओप्पो K14 5G में 7000mAh की बैटरी होगी। डिजाइन की बात करें तो ओप्पो K14 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश दिया गया है, जो एक स्क्वेयर शेप के कैमरा मॉड्यूल में मौजूद है। Oppo K14 5G के पिछले हिस्से पर क्रिस्टल जैसा पैटर्न होगा। Oppo का लोगो फ्लैट रियर पैनल के निचले-लेफ्ट कोने पर दिखाई देगा। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैंडसेट के राइट साइ़ड की तरफ होंगे। इसमें गोल कोनों वाला फ्लैट मेटल फ्रेम भी हो सकता है। वहीं Oppo K14 5G के बाईं ओर सिम ट्रे स्लॉट होगा।

Oppo K14x 5G के बारे में जानिए

यह Oppo K14x 5G के भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने के तुरंत बाद आया है जिसकी शुरुआती कीमत 4GB+128GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 14,999 रुपये है। यह हैंडसेट आइसी ब्लू और प्रिज्म वायलेट रंगों में उपलब्ध है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD स्क्रीन है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और एआरएम माली-जी57 एमसी2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 6500mAh की बैटरी है।

ये भी पढ़ें 

होली है! सैमसंग की AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज पर रंगों भरी बचत, ₹20,000 तक का कैशबैक और 1 EMI ऑफ जैसे खास ऑफर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक