Samsung Holi Hai Offer: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने 'होली है' कैंपेन की घोषणा की है, जिसके तहत Bespoke AI होम अप्लायंसेज पर आकर्षक और रंगीन फेस्टिव ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर 22 मार्च, 2026 तक मान्य है और ग्राहकों को कैशबैक लाभ व किफायती भुगतान विकल्पों के साथ अपने घर को सैमसंग के इंटेलिजेंट Bespoke AI अप्लायंसेज से अपग्रेड करने का अवसर देता है।
20,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल करने का मौका/1 EMI ऑफ का स्पेशल बेनेफिट
ग्राहक सैमसंग के Bespoke AI रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव की पूरी रेंज पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, चुनिंदा मॉडलों पर '1 EMI ऑफ' का स्पेशल बेनेफिट और जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिससे त्योहार के दौरान खरीदारी और ज्यादा आसान व किफायती बन जाती है। ग्राहकों को एयर कंडीशनर पर मुफ्त इंस्टॉलेशन और 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का लाभ भी मिलेगा। कैशबैक और फाइनेंस ऑफर्स Bespoke AI अप्लायंसेज की विस्तृत रेंज पर लागू हैं, जिससे यह समय स्मार्ट, AI-पावर्ड लिविंग अपनाने के लिए आदर्श बन जाता है।
'होली है' ऑफर्स 22 मार्च, 2026 तक Samsung.com, प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और भारत भर के चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
Bespoke AI और स्मार्ट कनेक्टिविटी से पावर्ड
सैमसंग के Bespoke AI अप्लायंसेज ज्यादा स्मार्ट, सहज और एनर्जी एफिशिएंट एक्सपीरिएंस दिलाते हैं। Bespoke AI एयर कंडीशनर में AI Fast और Comfort Cooling फीचर्स हैं, जो कमरों को तेजी से ठंडा करते हैं और लंबे समय तक आराम के लिए एयरफ्लो की दिशा को ऑटोमैटिक कूल करते हैं।
Bespoke AI एयर कंडीशनर रेंज
बेहतर देखभाल के लिए सैमसंग की 2026 Bespoke AI एयर कंडीशनर रेंज में SmartThings Home Care इंटीग्रेटेड है, जो प्रोएक्टिव मॉनिटरिंग और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस सॉल्यूशंस दिलाता है। यह फीचर AC के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखता है, गैस की कमी या फिल्टर सफाई की आवश्यकता जैसी संभावित समस्याओं का पता लगाता है और यूजर्स को पहले से सूचित करता है।
Bespoke AI रेफ्रिजरेटर
किचन में, AI Vision Inside से लैस Bespoke AI रेफ्रिजरेटर स्टोर किए गए खाद्य पदार्थों की पहचान कर स्मार्ट फूड मैनेजमेंट को सक्षम बनाते हैं और कनेक्टेड इकोसिस्टम के जरिए सुविधा बढ़ाते हैं।
Bespoke AI वॉशिंग मशीन
Bespoke AI वॉशिंग मशीन में AI Wash तकनीक है, जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक टाइप को पहचानकर पानी, डिटर्जेंट और वॉश साइकिल को अनुकूलित करती है, जिससे प्रभावी और कुशल सफाई सुनिश्चित होती है।
सैमसंग का SmartThings Family Care
सैमसंग का SmartThings Family Care फीचर गतिविधि सूचनाएं, दवा और अपॉइंटमेंट रिमाइंडर तथा लोकेशन-आधारित अलर्ट प्रदान करता है। यह सेवा अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले देखभाल करने वालों और परिवार के सदस्यों को व्यावहारिक सहायता प्रदान करती है, जिससे निश्चिंतता और दैनिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलता है।
ये भी पढ़ें