A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Facebook के करोड़ों यूजर्स को मिला Passkey फीचर, बिना पॉसवर्ड लॉगिन होगा अकाउंट

Facebook के करोड़ों यूजर्स को मिला Passkey फीचर, बिना पॉसवर्ड लॉगिन होगा अकाउंट

अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Meta ने फेसबुक के करोड़ों यूजर्स के लिए Passkey का फीचर पेश कर दिया है। अब फेसबुक यूजर्स बिना पासवर्ड के ही अकाउंट को लॉगिन कर पाएंगे।

Facebook Passkey login, Passkey feature Android iOS, Facebook secure login, no password login- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो फेसबुक के लिए लॉन्च हुआ नया फीचर।

अगर आप मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। मेटा ने करोड़ों फेसबुस यूजर्स को एक नया प्राइवेसी फीचर दे दिया है। Meta की तरफ से फेसबुक के लिए Passkey फीचर लॉन्च कर दिया गया है। फेसबुक का यह नया फीचर पॉसवर्ड से अकाउंट लॉगिन के झंझट को पूरी तरह से खत्म कर देगा। आइए आपको इस Passkey फीचर के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

पासवर्ड याद रखने की झंजट हुई खत्म

मेटा ने Facebook Passkey फीचर को फिलहाल अभी iOS और Android मोबाइल यूजर्स के लिए पेश किया है। कंपनी जल्द ही इस फीचर को मैसेंजर के लिए भी पेश करेगी। इस फीचर की मदद से फेसबुक यूजर्स बिना पासवर्ड के भी सुरक्षित तरीके से अकाउंट को लॉगिन कर सकेंगे।  Passkey फीचर में यूजर्स फिंगरप्रिंट, फेसआईडी या Pin के जरिए अकाउंट को लॉगिन कर पाएंगे। 

फेसबुक की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक Passkey टेक्नोलॉजी को FIDO नाम की एक संस्था ने डिजाइन किया है। अकाउंट को लॉगिन करने का यह तरीका पुराने तरीके जैसे-पासवर्ड या फिर OTP की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर और सुरक्षित है। अब आपको न तो लंबे-चौड़े पासवर्ड क्रिएट करने की जरूरत पड़ेगी और न ही इन पासवर्ड को याद रखने का झंझट रहेगा। 

ऐसे सेट करें Passkey

Facebook का कहना है कि Passkey से जुड़ी फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या Pin की डिटेल्स फोन पर ही सेव रहती है। इन जानकारियों को न तो फेसबुक देख सकता है और न ही कोई और देख सकता है। Passkey के आने के बाद यूजर्स को प्रोटेक्शन की एक एक्स्ट्रा लेयर मिलने वाली है। अगर आप इस नए प्राइवेसी फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको Facebook के ‘Account Centre’ में जाकर इसे इनेबल करना होगा। 

फीचर को इनेबल करने के बाद जब आप अकाउंट को लॉगिन करेंगे तो आपको Passkey सेट करने को कहा जाएगा। Passkey में यूजर्स को नाम की जगह ईमेल या मोबाइल नंबर दिखाई देगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक बार सेट होने के बाद इसे बदलाव नहीं किया जा सकेगा। आपको बता दें कि Passkey की मदद से आप न सिर्फ अकाउंट को लॉगिन कर पाएंगे बल्कि इसकी मदद से Meta Pay के जरिए पेमेंट भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- WhatsApp में आ रहा धमाकेदार फीचर, ग्रुप कॉल करने वाले यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस