Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आ रहा धमाकेदार फीचर, ग्रुप कॉल करने वाले यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

WhatsApp में आ रहा धमाकेदार फीचर, ग्रुप कॉल करने वाले यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 19, 2025 04:51 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 04:51 pm IST

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को बहुत जल्द नया फीचर मिलने वाला है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के लिए राइज हैंड फीचर लाने जा रहा है। यह नया फीचर ग्रुप कॉल के दौरान यूजर्स की बड़ी मदद करने वाला है।

WhatsApp Features, WhatsApp Update, WhatsApp New Feature, WhatsApp group call- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो वॉट्सऐप यूजर्स को वॉइस कॉल और वीडियो कॉल में मिलेगा नया फीचर।

WhatsApp इस समय दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियभार में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ चैटिंग के लिए ही नहीं बल्कि वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग और डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए इसका जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अपने यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। कंपनी जल्द ही इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर वॉइस कॉल और वीडियो कॉल पर बड़ा अपग्रेड करने वाली है।

आपको बता दें कि वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही वॉइस कॉल और वीडियो कॉल में नया राइज हैंड फीचर मिलने वाला है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ग्रुप कॉल के दौरान मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप कॉल के दौरान अपनी बात कहने के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। यह फीचर लोगों के बीच में कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाएगा।

Wabetainfo ने शेयर की जानकारी

WhatsApp के राइजिंग हैंड फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स और अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की तरफ से शेयर की गई है। Wabetainfo  के मुताबिक WhatsApp Android 2.25.19.7 बीटा अपडेट से यह पता चलता है कि वॉट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल के लइए Raised Hand इमोजी आने वाली है। 

ग्रुप कॉल के दौरान मिलेगी मदद

Raised Hand इमोजी वाला फिचर फिलहाल अभी डेवलपिंग फेज में है। कंपनी अभी इस पर काम कर रही है। जल्द ही इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी। बीटा टेस्टर्स के बाद इसे नॉर्मल यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। यह फीचर ग्रुप कॉल के दौरान काफी काम आने वाला है। इस फीचर को जब भी कोई यूजर ऑन करेगा तो इससे ग्रुप के दूसरे लोगों को पता चल जाएगा कि वह कुछ कहना चाहता है। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप कॉल के दौरान डिस्टरबेंस भी कम होगा।

यह भी पढ़ें- BSNL Q-5G सर्विस का सिर्फ ये लोग ले पाएंगे फायदा, जानें मंथली प्लान की कीमत?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement